एक साथ 7 चिताएं जलीं तो हर आंख फूट-फूट कर रोई। हादसा एक ही परिवार पर ऐसे कहर बनकर टूटा कि शवों की गठरियां बांधनी पड़ीं। देखिए तस्वीरें।
2 of 9
लुधियाना के गांव में एक साथ नौ लोगों का अंतिम संस्कार
5 पोतों, एक पुत्र और एक बहू की लाशें देखकर दादी प्यारी देवी का बुरा हाल था। ऐसा ही हाल था, पिता बिंरद कव्वाल का। उनकी आंखों के सामने तीन पुत्रों की लाशें पड़ी थीं। मारे गए नाबालिग बच्चों की लाशें तो उनके परिजनों को देखनी नसीब भी न हुई। क्योंकि हादसे में बुरी तरह कुचले जाने कारण उनके शव गठरियों में बांधने पड़े।
3 of 9
हरियाणा में सड़क हादसे में लुधियाना का परिवार खत्म
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में 9 लोगों की मौत हुई थी। सभी एक ही परिवार के थे और उनमें से दो का अंतिम संस्कार गांव हियातपुर में किया गया। दोनों चाचा भतीजा थे, चाचा दीदार सिंह और भतीजा राज बीर दविंद्र सिंह। इन्हें भी पूरे गांव ने नम आंखों के साथ विदाई दी। हादसा, हिसार-राजगढ़ रोड़ पर सिवानी से करीब 18 किलोमीटर दूर देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। सामने से आ रहे एक कैंटर से से एक लोडिंग पिकअप टकरा कर पलट गई।
4 of 9
हरियाणा में सड़क हादसे में लुधियाना का परिवार खत्म
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पीछे से आ रहे एक ट्राले की उनसे टक्कर हो गई, जिससे 5 लोगों की मौके पर ही तथा 4 लोगों की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला व 8 पुरूष शामिल थे। सभी मृतक लुधियाना जिला के गांव हम्बेवाला के रहने वाले थे और पिकअप में राजस्थान के ददरेवा स्थित धाम में माथा टेक कर वापस पंजाब के लिए जा रहे थे।
5 of 9
हरियाणा में सड़क हादसे में लुधियाना का परिवार खत्म
- फोटो : अमर उजाला
ये हैं मृतक: प्रीत कौर, गुगु, सागर, तारा, राजू, रविंद्र, रोशन, सालू और नंदी। ये हैं घायल: अनमोल, मनीषा, दलजीत कौर, परमजीत कौर, सुरेंद्र, जसविंद्र कौर, बलविंद्र कुमार, नीलम, दलजीत, बिंदु और गुरुनानक। सिवानी मंडी के एसएचओ जयसिंह यादव का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई जारी है।