फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एकम हत्याकांडः पति की हत्या वाले दिन चढ़ा ऐसा खुमार, कर डाले 31 लोगों को फोन

Thu, 30 Mar 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 30 Mar 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
ekam murder case new story
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड
इसे प्लानिंग कह लो या फिर हत्या को लेकर एक डर, लेकिन इस महिला ने पति की हत्या से पहले ऐसा काम किया। जिसे किसी ने सोचा तक नहीं था। अमूमन अपराध करने पर लोग सबूत नहीं छोड़ते लेकिन इस महिला ने ऐसा नहीं किया। पति की हत्या वाले  दिन 31 अलग अलग नंबरों पर फोन कर दिए।
ekam murder case new story
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड में 11 दिन बीत जाने के बाद भी मामले में शामिल तीनों आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। लेकिन पुलिस जांच में सामने आया है कि एकम की हत्या वाले दिन सीरत ने अपने फोन से विभिन्न नंबरों पर 31 फोन कॉल्स की थी। लेकिन इसमें से एक भी कॉल उसने मामले के सह आरोपी व अपने भाई विनय बराड़ को नहीं की थी। इसके अलावा पुलिस ने अवैध संबंधों के मामले को भी सिरे से खारिज कर रही है। 
ekam murder case new story
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। किसी को माफ नहीं किया जाएगा। जबकि इससे पहले पुलिस को सीरत ने बताया था कि उसके भाई व उसका दोस्त पहले ही गाड़ी लेकर उसके घर के बाहर पहुंच गए थे। जैसे ही एकम घर पहुंचा था तो उसने उन्हें फोन कर बुला लिया था। इसके बाद हत्याकांड को अंजाम दिया गया। वहीं, एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि पिस्तौल व फिंगर प्रिंट्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ekam murder case new story
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड
सूत्रों से पता चला है कि एकम की हत्या के बाद शव को सूटकेस में बंद करने के बाद सीरत ने खून से सने कपड़े, जिनमें एकम के कपड़े पैंट, शर्ट और बेडशीट को अन्य बैग में रखे थे। इसके बाद उसने एकम के शव वाली अटैची को ऊपर से गिरा कर नीचे पहुंचाया। इस दौरान कार में शव रखते हुए उसे अहसास हो गया कि ऑटो वाले को संदेह हो गया। इसके बाद वह मौके से फरार हो गई थी। साथ ही कपड़ों वाला फेज-आठ गुरुद्वारा साहिब चली गई थी।
विज्ञापन
ekam murder case new story
एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड
जब सीरत गुरुद्वारा साहिब पहुंची भी तो उसने गुरुद्वारा साहिब के बाहर खून से सने कपड़ों वाला बैग रख दिया था। साथ ही माथा टेकने चली गई थी। जब वह गुरुद्वारा साहिब से बाहर आई तो बैैग वहां से गायब था। उसने पुलिस को बताया कि हो सकता है कि उसमें उसका पुराना फोन भी चला गया हो।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed