{"_id":"6b01e9011d80a72d200aa714","slug":"a-young-man-died-due-to-drug-overdose-ambala-news-c-36-1-amb1001-173012-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नशे की ओवरडोज से युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नशे की ओवरडोज से युवक की गई जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। नशे की ओवरडोज से युवक की मौत के मामले में महेश नगर थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा 105 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के पिता ने उसके दो दोस्तों पर नशे की ओवरडोज देने का संदेह जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। न्यू शक्ति नगर टांगरी निवासी अनीस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बड़ा बेटा अनस कारपेंटर का काम करता था। वह पहले कर्नाटक के हैदराबाद में अपने मामा फैजान के पास काम करता था। 18 नवंबर को सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह अंबाला लौटा था।
दोपहर ढाई बजे दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। अनीस के अनुसार, रात करीब आठ बजे अनस के दोस्त अनस और अजीम निवासी न्यू शक्ति नगर टांगरी उसे घर छोड़ने आए। उस समय उनका बेटा नशे की हालत में था।
परिजन उसे तुरंत कैंट के नागरिक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने 19 नवंबर को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
पिता ने दोनों दोस्तों पर बेटे को नशे की ओवरडोज देने का संदेह जताया है। उन्होंने दोनों युवकों के साथ नशा बेचने वालों का पता लगाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।