फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिख युवक की पगड़ी उतारी मारे थप्पड़, बालों से पकड़कर घसीटा, तस्वीरें वायरल

Thu, 30 Mar 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब) Updated Thu, 30 Mar 2017 09:16 AM IST
sikh boy brutally beating on road at abohar of punjab, video and photos viral on social media
पंजाब में सिख युवक की बीच सड़क पिटाई
बीच सड़क एक सिख युवक की पगड़ी उतार दी गई। उसे बालों से पकड़कर घसीटा गया और थप्पड़ मारे गए। इस घटना की तस्वीरें वायरल हुई तो पुलिस ने एक्शन लिया।
sikh boy brutally beating on road at abohar of punjab, video and photos viral on social media
पंजाब में सिख युवक की बीच सड़क पिटाई
घटना पंजाब के अबोहर की है। 11 मार्च की घटना बताई जा रही है। पहले वीडियो वायरल हुई और अब तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि युवक को पीटने की वीडियो भी बनाई गई, जिसे सोशन मी​डिया पर अपलोड कर दिया गया। पीड़ित युवक गुरप्रीत ने इसकी शिकायत पुलिस को दी तो उन्होंने कई दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं की।
sikh boy brutally beating on road at abohar of punjab, video and photos viral on social media
पंजाब में सिख युवक की बीच सड़क पिटाई
अब युवक ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जज एमएमएस बेदी के सामने पेश होकर लिखित पत्र दिया। गुरप्रीत ने जज को बताया कि उससे मारपीट करने वाले लोगों के डर से उसका भाई आत्महत्या कर चुका है। अब उस पर भी जुल्म किया गया। उसे बुरी तरह से पीटा गया, वीडियो बनाई और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस से मदद की गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
sikh boy brutally beating on road at abohar of punjab, video and photos viral on social media
पंजाब में सिख युवक की बीच सड़क पिटाई
जज ने जब मारपीट का वीडियो देखा तो वो हैरान हो गए और मौके पर ही डीएसपी एआर शर्मा को कार्रवाई करने के आदेश दे दिए। डीएसपी का कहना था कि दोनों पक्षों में समझौता की बात चल रही है। अगर समझौता हुआ तो केस दर्ज नहीं करेंगे। वायरल हुई तस्वीरों में कुछ व्यक्ति शराब ठेकेदार के पास कार्य करने वाले गुरप्रीत सिंह को थप्पड़ मार रहे हैं।
sikh boy brutally beating on road at abohar of punjab, video and photos viral on social media
पंजाब में सिख युवक की बीच सड़क पिटाई
तस्वीरों में दिख रहा है कि गुरप्रीत की शर्ट भी उतार दी गई। उसे बालों से घसीटा जा रहा है। वह हाथ जोड़कर छोड़ देने की गुहार लगा रहा है, लेकिन पत्थर दिल युवक उसे पीटते जा रहे हैं। गुरप्रीत बार-बार इस बात की गुहार लगा रहा है कि मैनुं माफ कर दो मेरे छोटे-छोटे बच्चे ने, इतना सुनते ही वे लोग उसे और पीटने लगते हैं। बालों से पकड़कर सड़क पर खींचते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed