{"_id":"6b01e7bb131a885f7707d647","slug":"siddharthnagar-news-teenage-girl-returning-from-fields-attacked-with-a-sharp-edged-weapon-sustains-severe-injury-to-the-neck-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-168574-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खेत से लौट रही किशोरी पर धारदार हथियार से हमला, गले में गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खेत से लौट रही किशोरी पर धारदार हथियार से हमला, गले में गंभीर चोट
Sun, 22 Nov 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
- गांव के ही युवक पर हमले और कान की बाली छीनने का आरोप
- सीओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के महुआ गांव में शनिवार शाम खेत से लौट रही 16 वर्षीय किशोरी पर गांव के ही एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उसके गले में गंभीर चोट आई। परिजन उसे सीएचसी जोगिया ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर ले आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।
जानकारी के अनुसार महुआ निवासी साक्षी (16) पुत्री बृजमोहन शनिवार शाम खेत से घर लौट रही थी। गांव के बाहर पहुंचते ही एक युवक ने सामने से आकर उसके गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। किशोरी के पिता का आरोप है कि हमले के बाद आरोपी उसके कान की बाली भी छीन ले गया। उन्होंने बताया कि आरोपी गांव का ही रहने वाला है और पहले भी विवाद करता रहा है।
घटना की सूचना पर सीओ बांसी शुभेंदु सिंह और जोगिया कोतवाल शशिकांत पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने परिजन से वारदात की जानकारी ली और किशोरी को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
घटना की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- शुभेंदु सिंह, सीओ बांसी