फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी के चरित्र पर करता था शक, बेरहमी से गला रेतकर की हत्या

Thu, 02 Jun 2016 05:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़(हरियाणा) Updated Thu, 02 Jun 2016 05:37 PM IST
विज्ञापन
doubt on character, brutal murder of daughter in bahadurgarh
बहादुरगढ़ में प‌िता ने की बेटी की हत्या - फोटो : amar ujala

ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही बेटी के चरित्र पर पिता करता था शक। घरवालों के खाने में नींद की दवा देकर बेरहमी से बेटी का गला रेत दिया। मामला हरियाणा के बहादूरगढ़ के गांव खेड़ी जसोर का है। एक पिता ने बेटी की सोते समय तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वारदात से पहले उसने शाम के वक्त घर में बने खाने में नींद की गोलियां भी मिला दी थी।

doubt on character, brutal murder of daughter in bahadurgarh
बहादुरगढ़ में प‌िता ने की बेटी की हत्या - फोटो : amar ujala

खाना खाने के बाद सभी सदस्य गहरी नींद में सो गए तो पिता ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। खाने में डाली गई दवा का असर मां-बेटे के स्वास्थ्य पर भी पड़ा। बेसुध अवस्था में उन्हें इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। भाई राजेंद्र की सूचना पर मौके पर पहुंची हत्यारोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। पिता ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया इसकी भी जांच की जा रही है।

doubt on character, brutal murder of daughter in bahadurgarh
बहादुरगढ़ में प‌िता ने की बेटी की हत्या: पूछताछ करती पुल‌िस - फोटो : amar ujala

हरिप्रकाश जो कि खेतीबाड़ी करता है। उसके तीन बच्चे हैं जिनमें दो बेटी व छोटा बेटा है। उसकी बड़ी बेटी सीमा गांव के ही राजकीय महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ती थी। हाल ही में उसने परीक्षा दी थी। उसकी मंझली बेटी भी कॉलेज में ही पढ़ती है, जबकि बेटा रवि 12वीं कक्षा का छात्र है। हरिप्रकाश की पत्नी राजबाला गृहिणी है। मंगलवार की शाम को हरिप्रकाश ने प्लानिंग के तहत खाने में कई गोलियां डाल दी। रात के समय जब वे गहरी नींद में सो रहे थे तो हरिप्रकाश ने बड़ी बेटी सीमा पर तेजधार हथियार से गले पर वार पर वार कर मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
doubt on character, brutal murder of daughter in bahadurgarh
बहादुरगढ़ में प‌िता ने की बेटी की हत्या: शव के पोस्टमार्टम अस्पताल में किया गया - फोटो : amar ujala

हरिप्रकाश के भाई राजेंद्र को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएसपी धीरज कुमार, थाना प्रबंधक रणधीर सिंह, आसौदा चौकी प्रभारी अमित कुमार व एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर हत्या के कारणों को लेकर जांच शुरू की। चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया चरित्र संदेह को लेकर बेटी की हत्या की बात सामने आई है। लेकिन कई पहलुओं पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविकता का पता चल सकता है। 

विज्ञापन
doubt on character, brutal murder of daughter in bahadurgarh
बहादुरगढ़ में प‌िता ने की बेटी की हत्या: अस्पताल परिसर में मौजूद पुलिस कर्मी। - फोटो : amar ujala
नशा करने से टोकती थी बेटी: जहां तक चरित्र पर संदेह की बात है तो सिविल हास्पिटल में पोस्टमार्टम कराने के लिए आए हुए परिवार के सदस्यों व कुछ ग्रामीणों ने बताया कि हत्यारोपी हरिप्रकाश नशे की लत का आदि है। वह परिवार के साथ झगड़ा करता रहता है। मां के साथ होने वाली मार पिटाई को लेकर बड़ी बेटी अक्सर पिता को टोक देती थी। जिसको लेकर ही हरिप्रकाश ने उसका कत्ल किया है। लड़की का चरित्र किसी भी तरह से गलत नहीं था।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed