फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: झटके में खत्म परिवार, एक साथ जली 3 चिताएं, मची चीख पुकार

Sun, 15 Jan 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब) Updated Sun, 15 Jan 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
congress leader, his wife and daughter funeral at muktsar of punjab, son in critical condition
मुक्तसर में कांग्रेस नेता के परिवार के तीन सदस्यों की मौत
एक झटके में पूरा परिवार खत्म हो गया। एक साथ शव मिले और एक साथ तीन चिताएं जली तो शमशान घाट में चीख पुकार मच गई।
congress leader, his wife and daughter funeral at muktsar of punjab, son in critical condition
मुक्तसर में कांग्रेस नेता के परिवार के तीन सदस्यों की मौत
घटना पंजाब के मुक्तसर की है। नजदीकी गांव रूपाणा के रहने वाले कांग्रेसी नेता मास्टर मूल चंद (65), उनकी पत्नी जगजीत कौर (60) पुत्री सोनू (26) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी, जबकि मूल चंद के पुत्र बंटी (24) की हालत गंभीर है। वीरवार की शाम को तीनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया तो देखने वाली हर आंख फूट-फूट कर रोई।
congress leader, his wife and daughter funeral at muktsar of punjab, son in critical condition
मुक्तसर में कांग्रेस नेता के परिवार के तीन सदस्यों की मौत
मास्टर मूलचंद की पड़ोसी सुरजीत कौर ने बताया कि उनका बेटा बंटी दोपहर में उसके पास आया और बताया कि उसके माता-पिता बहन की तबीयत खराब है। यह जानने के बाद वह उनके घर गई और हाल-चाल पूछा तो उन्होंने कहा कि लंच में साग और रोटी खाई ​थी। उसके बाद से पेट में दर्द ​था। अब कुछ ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
congress leader, his wife and daughter funeral at muktsar of punjab, son in critical condition
मुक्तसर में कांग्रेस नेता के परिवार के तीन सदस्यों की मौत
इसी तरह 3 बजे के करीब एक पड़ोसी हाल चाल पूछने गया तो काफी देर तक किसी ने दरवाजा नहीं खोला। अनहोनी की आशंका से वह दीवार पार करके अंदर गया तो देखा कि बंटी खाट से नीचे गिरा तड़प रहा था। अन्य तीन सदस्य बेसुध पड़े थे। उसने आसपास लोगों को बुलाया और चारों को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
congress leader, his wife and daughter funeral at muktsar of punjab, son in critical condition
मुक्तसर में कांग्रेस नेता के परिवार के तीन सदस्यों की मौत
वहीं, बंटी का आईसीयू में इलाज चल रहा है। मास्टरमूल चंद सरकारी नौकरी से रिटायर थे। जिला कांग्रेस के प्रधान गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि उन्होंने 2012 में और इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से टिकट मांगी थी, लेकिन दोनों बार ही उन्हें मायूसी हाथ लगी। मास्टर इस बार भी चुनाव के लिए मलोट टिकट के दावेदार थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed