{"_id":"57d509d34f1c1bb4613186a9","slug":"close-friend-murder-by-two-boys-for-money-dead-body-found-in-farms-of-kachhwa-village","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दोस्ती हुई शर्मसार, युवकों ने कत्ल किया जिगरी यार, इस हाल में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्ती हुई शर्मसार, युवकों ने कत्ल किया जिगरी यार, इस हाल में मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Mon, 12 Sep 2016 09:26 AM IST
विज्ञापन
करनाल में दोस्त का अपहरण करने के बाद हत्या
- फोटो : अमर उजाला
जिस दोस्त के साथ सारा-सार दिन हंसते खेलते थे, उसी जिगरी यार को कत्ल कर दिया। शव जिस हालत में मिला, देखकर पुलिस वालों की भी आंखें भर आईं।
करनाल में दोस्त का अपहरण करने के बाद हत्या
- फोटो : अमर उजाला
मामला हरियाणा के करनाल का है। पैसे के लालच ने अपने ही दोस्त का अपहरण करा दिया और फिर उसका कत्ल। 12वीं के छात्र कमल मिड्ढा का शव काछवा के पास भाखड़ा नहर के नजदीक झाड़ियों में मिला। गर्दन को तेजधार हथियार से रेता गया है और हाथ काटने की कोशिश की गई है। पुलिस ने दोनों हत्यारों कशिश और विक्की को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें रविवार को अदालत में पेश करके रिमांड पर लिया गया।
करनाल में दोस्त का अपहरण करने के बाद हत्या
- फोटो : अमर उजाला
8 सितंबर को 5 बजे ही कत्ल कर दिया थाः आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में माना है कि उन्होंने शाम साढ़े पांच बजे ही कमल का कत्ल कर दिया था, वहीं कमल के पिता सुनील मिड्डा ने रात 8.45 बजे फोन किया तो विक्की ने फोन उठाया और कहा कि अगर कमल की जान चाहते हो तो 20 लाख रुपये दे दो, नहीं तो उसके दो टुकड़े कर दिए जाएंगे। खास बात यह रही कि आरोपियों ने परिजनों को फोन नहीं किया, बल्कि परिजनों का फोन आने पर ही फिरौती की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल में दोस्त का अपहरण करने के बाद हत्या
- फोटो : अमर उजाला
वारदात को बाद आराम से घूमते रहे नीलोखेड़ीः पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद घर पहुंचे। इतना ही नहीं कमल के घर जाकर उनका हालचाल भी पूछते रहे। वहीं, जब पुलिस ने अपहरण वाले दिन की मोबाइल डिटेल खंगाली तो लोकेशन नीलोखेड़ी के आसपास की मिली। पुलिस का शव कमल के दोस्तों पर गया और सीआईए टीम ने नीलोखेड़ी में डेरा डाल दिया। पूरा दिन दोस्तों पर नजर रखी गई और शाम को उठा लिया गया। पुलिस ने सख्ताई के साथ जब कशिश से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने सारी वारदात के बारे में बताया।
विज्ञापन
करनाल में दोस्त का अपहरण करने के बाद हत्या
- फोटो : अमर उजाला
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर की हत्याः कशिश ने बताया कि आठ सितंबर को दोपहर तीन बजे कमल ट्यूशन के लिए के लिए घर से निकला। इस दौरान कशिश ने कमल को जियो की सिम लेने के लिए करनाल चलने की बात कही। इस पर तीनों करनाल पहुंच गए। वहां पहुंचकर उन्होंने कमल को पहले कोल्ड ड्रिंक में नशा पिला दिया और बाद में उसे काछवा के पास भाखड़ा के साथ लगती झाड़ियों में ले गए। वहां कमल के सिर पर तेजधार हथियार से वार किए, जिससे वह वहीं पर ढेर हो गया।