दोस्त की जमानत कराने लुधियाना गए चंडीगढ़ के चार लोगों की लाश नहर में मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं? लुधियाना से निकलने के बाद उनमें से एक पवन ने अपने भाई को फोन करके कहा था कि खाना बनवाकर रखना, हम लुधियाना के मुख्य मार्ग से चंडीगढ़ के लिए निकल गए है। घटना के बाद परिजनों ने पंजाब पुलिस के खिलाफ किडनैपिंग का आरोप लगाया था। लापता व्यक्तियों में एक का मोबाइल घटना के चार दिन बाद ऑन मिला था। मोबाइल आन होने की जानकारी पीड़ित परिजनों ने प्रेस कांफ्रेंस में दी थी। उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ के सेक्टर 27 निवासी पवन शर्मा अपने दोस्त की जमानत कराने तीन अन्य लोगों जयंत ऋषि, सेक्टर-42 निवासी जानू नागरा और सेक्टर-23 निवासी राम बाउंसर के साथ कार से लुधियाना गए थे।
नहर में कार में मिले चंडीगढ़ के 4 युवकों के शव, 6 अनसुलझे सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवाल नंबर 1 लुधियाना मेन रोड से निकले और नहर में मिला शव
पवन शर्मा के परिजनों ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया था कि लुधियाना से निकलने के बाद पवन ने फोन पर बताया था कि वे चारों लुधियाना मुख्य मार्ग से चंडीगढ़ की ओर निकल गए है। ऐसे में चारों की लाश लुधियाना के दूसरे रास्ते में बने पुल के नीचे क्यों मिला ?
सवाल नंबर 2 डीलर के दावे में कितना दम: मृतक पवन के भाई रतन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने लुधियाना के राजू नामक डीलर से गुमराह करवाया था। घटना के तीसरे दिन पंजाब पुलिस ने राजू को पीड़ित परिजनों के सामने पेश किया। राजू ने बताया था कि उसने पवन के भांजे जयंत को करीब डेढ़ लाख का माल 15 जनवरी की सुबह दिया, जबकि, वे चारों 14 जनवरी की रात से ही लापता थे। उन्होंने आरोप लगाया कि लाश मिलने के बाद पुलिस राजू के बयान के बारे में कुछ नही बोल रही है।
सवाल नंबर 3 पुलिस जांच में ढिलाई: चारों लोगों के लापता होने की घटना के बाद परिजनों ने चंडीगढ़ और लुधियाना पुलिस के चक्कर लगाए। प्रेस कांफ्रेंस और पंजाब के अधिकारियों से मिलने के बाद चंडीगढ़ सेक्टर-26 पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके लुधियाना पुलिस को केस ट्रांसफर कर दिया था। परिजनों की भागदौड़ के बाद पंजाब पुलिस में मामले में लापता होने का केस दर्ज किया था।
प्रोफाइल
1- पवन शर्मा, उम्र- 45, परिवार- पत्नी, एक लड़का एक लड़की, निवासी- सेक्टर-27 डी, बिजनेस- फाइनेंशर, कपड़े का थोक कारोबार, लुधियाना से माल लाकर चंडीगढ़ में बेचना।
2- जयंत ऋषि, उम्र- 24, अनमैरिड, परिवार- जयंत, पवन शर्मा का भांजा था। वह पवन के परिवार के साथ सेक्टर-27डी स्थित मकान में रहता था। पवन के साथ बिजनेस भी करता था।
3- जानू नागरा, उम्र- 27, अनमैरिड, परिवार- माता-पिता, दो बड़े भाई, बिजनेस- सेक्टर-22 में मोबाइल शॉप, निवासी- सेक्टर-43
4- राम बाउंसर, उम्र- 30 साल, निवासी- सेक्टर-23, काम- चंडीगढ़ के डिस्को में बाउंसर का काम करता था।