{"_id":"5723083d4f1c1bc431a9157d","slug":"six-child-burned-alive-when-a-house-caught-fire-in-bareilly","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर में मोमबत्ती से लगी आग, सोते हुए छह बच्चे जिंदा जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में मोमबत्ती से लगी आग, सोते हुए छह बच्चे जिंदा जले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश में बरेली के किला छावनी इलाके के एक मकान में आग लगने से छह बच्चे जिंदा जल गए। दिल दहला देने वाले इस घटना से इलाके लोग दहशत में हैं। हादसा शुक्रवार की सुबह का है।
घर में मोमबत्ती से लगी आग, छह बच्चे जिंदा जले
2 of 4
हादसे में छह बच्चे जिंदा जले
आग सूचना मिलने पर दमकल विभाग के लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। मौके पर पुलिस भी पहुंची है। पुलिस ने सभी बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे का शिकार हुए बच्चे एक ही परिवार के थे।
घर में मोमबत्ती से लगी आग, छह बच्चे जिंदा जले
3 of 4
हादसे में छह बच्चेे जले
बरेली जिले के किला थाना क्षेत्र के किला छावनी इलाके में गुड्डू और राजू का परिवार एक घर में रहता है। राजू गुड्डू का ससुर है। गुरुवार को घर से सभी बड़े सदस्य एक शादी में पीलीभीत गए हुए थे। घर में सिर्फ सात बच्चे ही रह गए थे। हादसा उस वक्त हो गया जब बड़ा बेटा कल्लू सुबह उठकर नौकरी को जाने के लिए तैयार होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में मोमबत्ती से लगी आग, छह बच्चे जिंदा जले
4 of 4
बिजली नहीं थी तो कल्लू ने मोमबत्ती जलाकर नौकरी जाने के लिए तैयारी कर रहा था कि अचानक मोबबत्ती से घर में आग लग गई। और घर सारा सामान देखते ही देखते जलकर खाक हो गया। जिंदा जले बच्चों में 17 साल की सलोनी, 15 साल की संजना, 10 साल की भूरी, आठ साल की दुर्गा, नौ साल की महिमा और सात साल का देव उर्फ देवू हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।