फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब तक सांस नहीं थमी, BSF जवान काटता गया पत्नी की गर्दन, फिर फंदे से झूल गया

Sat, 10 Feb 2018 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Sat, 10 Feb 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
bsf jawan killed wife with axe and commits suicide
रेवाड़ी में बीएसएफ जवान ने मारी पत्नी
बीएसएफ जवान पत्नी से बहुत प्यार करता था, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि जब तक सांस नहीं थमी, वह उसकी गर्दन काटता गया। फिर खुद भी फंदे पर झूल गया, तस्वीरें...
bsf jawan killed wife with axe and commits suicide
रेवाड़ी में बीएसएफ जवान ने मारी पत्नी
घटना हरियाण के रेवाड़ी की है। जाटूसाना के गांव कुमरोधा में मंगलवार दोपहर आपसी कहासुनी के बाद बीएसएफ हवलदार ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर पत्नी की हत्या कर दी। बाद में हवलदार ने दूसरे कमरे में जाकर खुद भी पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर बाद जब दंपति के दोनों बच्चे स्कूल से लौटे तो उनके दरवाजा खोलने पर घटना का पता चला।
bsf jawan killed wife with axe and commits suicide
रेवाड़ी में बीएसएफ जवान ने मारी पत्नी
हत्याकांड की वजह किसी बात पर विवाद बताया जा रहा है। पति-पत्नी की मौत का मंजर देखकर जब जवान के बच्चे और मां चीखते हुए घर से बाहर दौड़े आए तो लोगों को घटना के बारे में पता लगा। सूचना जाटूसाना थाना पुलिस को दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है, मामला भी दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bsf jawan killed wife with axe and commits suicide
रेवाड़ी में बीएसएफ जवान ने मारी पत्नी
डीएसपी कोसली अनिल कुमार ने बताया कि पूछताछ में कई बातें सामने आई हैं। जयप्रकाश (44) बीएसएफ में हवलदार था। वह दिल्ली में छावला कैंप में तैनात था। 14 जनवरी को वह एक माह की छुट्टी पर गांव आया था। दोपहर में जयप्रकाश की अपनी पत्नी सुमन (44) से किसी बात पर कहासुनी हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने कुल्हाड़ी से पत्नी की गर्दन पर वार कर दिया।
विज्ञापन
bsf jawan killed wife with axe and commits suicide
रेवाड़ी में बीएसएफ जवान ने मारी पत्नी
कुल्हाड़ी लगते ही सुमन की मौके पर मौत हो गई। बाद में जयप्रकाश ने दूसरे कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दंपति के दो बेटे हैं, मंजीत 12वीं और जोगेंद्र नौंवी कक्षा में पढ़ता है। अभी तक विवाद के कारण का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों ने बताया कि दंपति का अक्सर झगड़ा होता रहता था। जब भी जयप्रकाश छुट्टी आता था, वे झगड़ते ही रहते थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed