{"_id":"58c8d7424f1c1b082932a5c6","slug":"brutal-and-horrifying-murder-by-inld-leader-s-son-in-panchkula","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पार्षद के बेटे ने युवक को तलवारें मारीं फिर उल्टा बांध कर गाड़ी से घसीटा, सड़क पर बिखरा मांस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्षद के बेटे ने युवक को तलवारें मारीं फिर उल्टा बांध कर गाड़ी से घसीटा, सड़क पर बिखरा मांस
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
Updated Thu, 16 Mar 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
इनेलो पार्षद के बेटे ने नौ साथियों के साथ मिलकर की युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्षद के बेटे ने अपने 9 दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक को पहले कई तलवारें मारी फिर चलती कार में उल्टा लटकाकर घसीटा। युवक के दांत और मांस सड़क पर बिखरे मिले, दर्दनाक हैं ये तस्वीरें...
Virendra Murder
- फोटो : अमर उजाला
मामला हरियाणा के पंचकूला का है, जहां होली के दिन देर रात सकेतड़ी में रौंगटे खड़े करने वाला लोगों ने खूनी मंजर देखा। आपसी रंजिश के चलते इनेलो की महिला पार्षद के बेटे और उसके दोस्तों ने एक युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया। आरोपियों ने पहले तेजधार हथियारों से हमला कर युवक को घायल किया और फिर टांगे पकड़कर मुंह के बल एक किलोमीटर तक गाड़ी से घसीटकर कुचल दिया।
Virendra Murder
- फोटो : अमर उजाला
पहले चचेरे भाई को फोन कर दी जान से मारने की धमकी
मृतक के चचेरे भाई सकेतड़ी निवासी अवतार सिंह ने बताया कि सोमवार को शाम करीब 6.30 बजे इनेलो पार्षद के बेटे मनमीत उर्फ मोंटी ने उसे फोन कर जान से मारने की धमकी दी। वह डर के मारे घर से कहीं चला गया। शाम करीब 8.15 बजे वह नौ अन्य बदमाशों के साथ उसके घर पहुंचा और उसका नाम लेकर ओपन फायर करने लगे। आवाज सुनकर उसका चचेरा छोटा भाई वरिंद्र सिंह (26) घर से जैसे ही बाहर निकला तो आरोपियों ने तेजधार तलवारों, गंडासियों व कृपाणों से हमला कर दिया।

वरिंद्र ने भागने की कोशिश की लेकिन अन्य बदमाशों ने घायल वरिंद्र को पकड़कर गाड़ी से मुंह के बल नीचे लटका दिया और उसे घसीटते हुए सुनसान जगह पर ले गए। वरिंद्र तड़पता रहा और चेहरे और सिर पर गहरे जख्म आ गए। फिर बदमाशों ने वरिंद्र पर गाड़ी चढ़ाकर उसे कुचल दिया। जिससे वरिंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जब ग्रामीणों को वरिंद्र का शव मिला तो उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने वरिंद्र को मृत बता दिया। मृतक के मामा निर्मल सिंह ने बताया कि वरिंद्र सेक्टर-5 बस स्टैंड पर सिक्योरिटी नबंर प्लेट लगाता था।
विज्ञापन
इनेलो पार्षद के बेटे ने नौ साथियों के साथ मिलकर की युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
वरिंद्र के भाई अवतार से थी मोंटी की दुश्मनी
अवतार सिंह ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ से दो साल पहले भैंसा टिब्बा के रहने वाले मनमीत सिंह उर्फ मोंटी ने अपने दोस्त के साथ मनसा देवी के पीछे स्थित पटियाला मंदिर के पास उस पर हमला किया था। इसका मनसा देवी थाने में मुकदमा भी दर्ज किया था। तीन से चार महीने तक कोर्ट में केस चलने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लेकिन मनमीत ने अवतार सिंह से दुश्मनी बनाए रखी।