फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इनेलो नेता के बेटे ने कत्ल किया युवक, तस्वींरे देख नहीं पाओगे आप...

Thu, 16 Mar 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 16 Mar 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
brutal and horrifying murder by INLD leader's son
Virendra Murder - फोटो : अमर उजाला
होली के दिन देर रात पंचकूला के सकेतड़ी में रौंगटे खड़े करने वाला लोगों ने खूनी मंजर देखा। इनेलो नेता के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक को बेरहमी से मार डाला ...तस्वीरें आप देख नहीं पाओगे...
brutal and horrifying murder by INLD leader's son
Virendra Murder - फोटो : अमर उजाला
आपसी रंजिश के चलते इनेलो की महिला पार्षद के बेटे और उसके दोस्तों ने एक युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया। आरोपियों ने पहले तेजधार हथियारों से हमला कर युवक को घायल किया और फिर टांगे पकड़कर मुंह के बल एक किलोमीटर तक गाड़ी से घसीटकर कुचल दिया। पुलिस ने मनमीत सिंह उर्फ मोंटी, वासी भैंसा टिब्बा, पंचकूला और हरमनप्रीत सिंह वासी संतेमाजरा, थाना खरड़ सहित दस लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा-302, 364, 452, 285, 149, 148 सहित आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने मंगलवार को हत्या के दो आरोपियों को लुधियाना के समराला से गिरफ्तार कर लिया है।
brutal and horrifying murder by INLD leader's son
Virendra Murder - फोटो : अमर उजाला
पहले चचेरे भाई को फोन कर दी जान से मारने की धमकी :  मृतक के चचेरे भाई सकेतड़ी निवासी अवतार सिंह ने बताया कि सोमवार को शाम करीब 6.30 बजे इनेलो पार्षद के बेटे मनमीत उर्फ मोंटी ने उसे फोन कर जान से मारने की धमकी दी। वह डर के मारे घर से कहीं चला गया। शाम करीब 8.15 बजे वह नौ अन्य बदमाशों के साथ उसके घर पहुंचा और उसका नाम लेकर ओपन फायर करने लगे। आवाज सुनकर उसका चचेरा छोटा भाई वरिंद्र सिंह (26) घर से बाहर निकला। वरिंद्र ने हमलावर मनमीत वड़ैच उर्फ मोंटी और हरमनप्रीत को देखा ही था कि मनमीत और उसके दोस्त हरमन ने वरिंद्र के पर तेजधार तलवारों, गंडासियों व कृपाणों से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
brutal and horrifying murder by INLD leader's son
Virendra Murder - फोटो : अमर उजाला
वरिंद्र ने भागने की कोशिश की लेकिन अन्य बदमाशों ने घायल वरिंद्र को पकड़कर गाड़ी से मुंह के बल नीचे लटका दिया और उसे घसीटते हुए सुनसान जगह पर ले गए। वरिंद्र तड़पता रहा और चेहरे और सिर पर गहरे जख्म आ गए। फिर बदमाशों ने वरिंद्र पर गाड़ी चढ़ाकर उसे कुचल दिया। जिससे वरिंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जब ग्रामीणों को वरिंद्र का शव मिला तो उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने वरिंद्र को मृत बता दिया। मृतक मामा निर्मल सिंह ने बताया कि वरिंद्र सेक्टर-5 बस स्टैंड पर सिक्योरिटी नबंर प्लेट लगाता था।
विज्ञापन
brutal and horrifying murder by INLD leader's son
Virendra Murder - फोटो : अमर उजाला
वरिंद्र के भाई अवतार से थी मोंटी की दुश्मनी : अवतार सिंह ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ से दो साल पहले भैंसा टिब्बा के रहने वाले मनमीत सिंह उर्फ मोंटी ने अपने दोस्त के साथ मनसा देवी के पीछे स्थित पटियाला मंदिर के पास उस पर हमला किया था। इसका मनसा देवी थाने में मुकदमा भी दर्ज किया था। तीन से चार महीने तक कोर्ट में केस चलने के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लेकिन मनमीत ने अवतार सिंह से दुश्मनी बनाए रखी। इसी रंजिश में मनमीत उर्फ मोंटी ने अपने चचेरे भाई हरमनप्रीत सिंह के साथ मिलकर मई 2016 में भी अवतार सिंह पर हमला किया था। उस समय मनमीत को बेल पर रिहा कर दिया गया था। बता दें कि मनमीत वड़ैच उर्फ मोंटी इनेलो पार्षद कुलजीत कौर वड़ैच का बेटा है। उस पर लड़ाई-झगड़े के पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed