फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चलती बस से मिनटों में चुराकर ले गए 2.50 लाख का सोना, देखिए कैसे उड़ाया बैग

Sun, 26 Feb 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 26 Feb 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
boys stealed bag full of gold jewellery in running bus at chandigarh, thievery captured in cctv
चलती बस में लाखों की चोरी - फोटो : अमर उजाला
चलती बस में ढाई लाख का सोना मिनटों में चुरा लिया गया। सीसीटीवी फुटेज में जब चोरी का तरीका देखा गया तो पुलिस हैरान रह गई। तस्वीरों में देखिए कैसे उड़ाया गया बैग?
boys stealed bag full of gold jewellery in running bus at chandigarh, thievery captured in cctv
चंडीगढ़ में चलती बस से सोने से भरा बैग चोरी
वारदात चंडीगढ़ में अंजाम दी गई। सीटीयू की चलती बस से सात युवकों ने सात मिनट के अंदर करीब 2.50 लाख रुपये के सात तोले सोने के गहने उड़ा लिए और फरार हो गए। पीड़ित दंपति ऊना से शादी समारोह में शिरकत कर सेक्टर-28 अपने घर लौट रहे थे। वारदात के बाद पीड़ित देर रात तक सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन से लेकर सेक्टर-43 बस स्टैंड पुलिस चौकी के बीच शिकायत देने को चक्कर काटता रहा। इसके बाद पुलिस ने सिर्फ डीडीआर दर्ज की और भूल गई।
boys stealed bag full of gold jewellery in running bus at chandigarh, thievery captured in cctv
चंडीगढ़ में चलती बस से सोने से भरा बैग चोरी
सेक्टर 28 निवासी पीड़ित संजीव शे से ग्राफिक डिजाइनर हैं और सेक्टर-28 में अपने माता पिता के साथ रहते हैं। उसके पिता यूटी बिजली विभाग में कार्यरत हैं। संजीव के पास बस में लगे सीसीटीवी की फुटेज है, जिसमें सातों बदमाश बैग से चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं। संजीव कुमार ने बताया कि 22 फरवरी की शाम को वह पत्नी और बच्चे के साथ ऊना से सेक्टर-43 बस स्टैंड पहुंचे। वहां से उन्होंने सेक्टर 28 आने के लिए बस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
boys stealed bag full of gold jewellery in running bus at chandigarh, thievery captured in cctv
चंडीगढ़ में चलती बस से सोने से भरा बैग चोरी
संजीव ने बताया कि इस दौरान बस में उनके बैग से सात बदमाशों ने करीब 7 तोले सोने के गहने चुरा लिए। बैग में एक सोने का किट्टी सेट, टॉप्स का सेट, सोने का मंगलसूत्र, एक जोड़ी ईयर रिंग और एक नोजपिन थी। संजीव ने बताया कि उन्हें घर पहुंचने के बाद चोरी का पता चला। जब बैग खोलकर देखा तो ज्वेलरी बॉक्स के गायब होने से उनके होश उड़ गए। उसके बाद वह सीसीसीटीवी फुटेज लेने सीटीयू वर्कशाप गए। जहां उन्हें कहा गया कि फुटेज अगले दिन मिलेगी।
विज्ञापन
boys stealed bag full of gold jewellery in running bus at chandigarh, thievery captured in cctv
चंडीगढ़ में चलती बस से सोने से भरा बैग चोरी
संजीव ने रात करीब 8 बजे 100 नंबर पर कॉल कर बस में चोरी की वारदात की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मामले की जानकारी लेने के बाद संजीव से कहा कि वह सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन जाकर अपनी शिकायत दे दे। उसके बाद जब वह सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन पहुंचे तो वहां एसआई दिलबाग सिंह ने कहा कि वारदात सेक्टर-43 से 42 के बीच हुई है। इसलिए मामला सेक्टर-43 बस स्टैंड पुलिस चौकी का बनता है आप वहां जाओ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed