फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां, पत्नी और सहेली के कातिल ने बताया, 'क्यों खेली खून की 'होली'

Sun, 26 Feb 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Sun, 26 Feb 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
tripple murder at jalandhar, man killed mother wife and her friend for girl friend
जालंधर में प्रेमिका के लिए तीन लोगों की हत्या
मां, पत्नी और उसकी सहेली का कत्ल आखिर क्यों करवाया गया। कातिल ने खुद इसका कारण पुलिस को बताया और उसके बाद परत दर परत खुलते चले गए साजिश के पर्दे।
tripple murder at jalandhar, man killed mother wife and her friend for girl friend
जालंधर में प्रेमिका के लिए तीन लोगों की हत्या
पंजाब के लाजपत नगर में वीरवार को तिहरा हत्याकांड अंजाम दिया गया, जिसे पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया। बेटे ने ही प्रेमिका के चक्कर में पत्नी के कत्ल की साजिश रची और 8 लाख रुपये सुपारी देकर कत्ल कराया, लेकिन हत्यारे पत्नी के साथ साथ मां और एक फैमिली फ्रेंड को भी मार गए। पुलिस ने आरोपी युवक अमरिंदर सिंह शंटू और उसकी प्रेमिका तेजिंदर कौर उर्फ रूबि को गिरफ्तार कर लिया।
tripple murder at jalandhar, man killed mother wife and her friend for girl friend
जालंधर में प्रेमिका के लिए तीन लोगों की हत्या
कमिश्नर अर्पित शुक्ला, डीसीपी संदीप शर्मा व एसपी मनप्रीत ढिल्लों ने पत्रकार वार्ता में किया। उन्होंने बताया कि वारदात के लिए आठ लाख रुपये का सौदा तय हुआ था। इसमें एक लाख 4 हजार की राशि बतौर अग्रिम अदा की जा चुकी थी। वहीं सुपारी लेकर हत्या करने वाले दोनों फरार चल रहे हैं। दोनों हत्यारे सूबे से बाहर निकल चुके हैं, जिनके मोबाइल अन्य प्रदेशों में चल रहे हैं। उनको गिरफ्तार करने के लिए टीमों को रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
tripple murder at jalandhar, man killed mother wife and her friend for girl friend
जालंधर में प्रेमिका के लिए तीन लोगों की हत्या
मरने वालों में पेट्रोल पंप मालिक जगदीश सिंह लूंबा की पत्नी और शंटू की मां दलजीत कौर, पत्नी परमजीत कौर पम्मी शामिल हैं। वहीं, बीच बचाव के चक्कर में उस वक्त घर में मौजूद फैमिली फ्रेंड खुशविंदर कौर खुराना उर्फ नीतू भी मारी गई। तीनों के संस्कार के तुरंत बाद पुलिस ने शंटू को गिरफ्तार करके पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि वह अपनी पत्नी से छुटकारा पाना चाहता था, इसलिए उसने यह साजिश रची।
विज्ञापन
tripple murder at jalandhar, man killed mother wife and her friend for girl friend
जालंधर में प्रेमिका के लिए तीन लोगों की हत्या
रेकी करवाई थी घर कीः शंटू ने बताया कि पत्नी को मरवाने के लिए उसने पुराने नौकर विपिन की मदद ली। वह कई अपराध कर चुका था। उसने विपिन को भेजकर घर की रेकी भी करवाई थी। इस दौरान विपिन ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की तारें काट दीं थीं। अगले दिन विपिन अपने दोस्त को लेकर आया और बातों बातों में ही घर के सारे राज मां और पत्नी से जान लिए थे। उसे पता चल गया था कि घर की कौन सी चाबी कहां रहती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed