फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुश्मन न करे दोस्त ने वो काम किया: पहले उतारा मौत के घाट फिर आरी से शव के टुकड़े कर डाले, वजह बेहद मामूली

Wed, 04 May 2022 12:00 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 04 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Big reveals by murder accused of a youth in Ludhiana
लुधियाना में युवक की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दोस्त ने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। इतने में भी दिल नहीं भरा तो शव के साथ बर्बरता की। वारदात सिर्फ 25 हजार रुपये के खातिर की गई। मामला पंजाब के लुधियाना का है। मृतक मोहम्मद इस्लाम उत्तर प्रदेश के शामली के गांव जलालाबाद का रहने वाला था। आरोपी दोस्त मोहम्मद महफूज ने पुलिस पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है।

Big reveals by murder accused of a youth in Ludhiana
लुधियाना में युवक की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि इस्लाम को मौत के घाट उतारने के बाद शव को तीन हथियारों की मदद से टुकड़ों में बांटा। पहले तेजधार हथियार से हत्या की। इसके बाद आरी से शव को काटा और बोरे में भर दिया। रिक्शे में लादकर फेंकने निकला। इस दौरान वह सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया।

Big reveals by murder accused of a youth in Ludhiana
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस आरोपी महफूज से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तभ शर्मा ने बताया कि इस्लाम 17 अप्रैल को लुधियाना में खरीदारी करने आया था। उसने गांधी नगर मार्केट से कपड़े खरीदने थे और माल लेकर वापस शामली स्थित गांव जाना था। वह एक रात अपने दोस्त महफूज के पास रुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Big reveals by murder accused of a youth in Ludhiana
मौके पर मौजूद पुलिस व स्थानीय लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस्लाम के पास पैसे देख दोस्त ने उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने लक्कड़ काटने वाली आरी से शव के टुकड़े किए और रिक्शे पर लादकर सिधवां नहर में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी खुद भी गायब हो गया। इस्लाम का पता नहीं चला तो परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Big reveals by murder accused of a youth in Ludhiana
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके बाद जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि आरोपी के घर इस्लाम रुका था और उसने हत्या कर दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी के खून से सने कपड़े और तेजधार हथियार भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी खून से सने कपड़े आग लगाने की तैयारी में था ताकि सबूत मिटाए जा सकें। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed