Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   mutilated body of a young man was found in a bush, sparking outrage over the possibility of murder

बिहार: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, हत्या के बाद चेहरा कुचला, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Mon, 09 Nov 2026 03:37 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2026 03:37 PM IST
सार

बिहार के बक्सर में सोमवार सुबह झाड़ी से एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बासुदेवा गांव निवासी राजेश कोइरी के रूप में हुई है। युवक का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था और एक पैर भी कटा मिला।

विज्ञापन
mutilated body of a young man was found in a bush, sparking outrage over the possibility of murder
फोटो सड़क जाम करते ग्रामीण

विस्तार

बक्सर के बासुदेवा गांव के रहने वाले एक युवक का शव सोमवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर झाड़ी में क्षत-विक्षत हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था, जबकि उसका एक पैर भी कटा हुआ था। इस वजह से शुरुआती दौर में उसकी पहचान नहीं हो सकी। बाद में ग्रामीणों ने हुलिये के आधार पर शव की पहचान राजेश कोइरी के रूप में की।

विज्ञापन

शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पहचान को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। इसके बाद कुछ ग्रामीण राजेश के घर पहुंचे और परिजनों से उसके बारे में पूछताछ की। घरवालों ने बताया कि राजेश रविवार देर शाम घर से बाहर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। ग्रामीणों ने जब झाड़ी में शव मिलने की जानकारी दी तो परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। वहां शव देखकर उन्होंने उसकी पहचान राजेश कुमार के रूप में की।

विज्ञापन

युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने बासुदेवा गांव के समीप डुमरांव-बिक्रमगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीण हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सड़क जाम होने से मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: सरकारी स्कूलों में बनेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, ACS ने दिया निर्देश; किस योजना से होगा भवनों का निर्माण?

फोरेंसिक टीम को बुलाया गया
सूचना मिलने पर बासुदेवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण शव उठाने देने को तैयार नहीं हुए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed