{"_id":"6afdecbe9f24bab4f7097aa6","slug":"cloth-merchant-dies-after-colliding-with-a-tractor-trolley-shamli-news-c-26-1-sal1001-178422-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर कपड़ा व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर कपड़ा व्यापारी की मौत
Wed, 18 Nov 2026 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
कैराना (शामली)। सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर बाइक सवार कपड़ा व्यापारी ऋतिक (25) निवासी गांव कंडेला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शव को पैतृक गांव कंडेला ले आए। बुधवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृतक के चचेरे भाई नितिन ने बताया कि ऋतिक करीब तीन साल पहले परिवार के साथ सहारनपुर के गांव नराला में रहने लगा था। वहां उसकी कपड़े की दुकान थी। मंगलवार शाम दुकान बंद कर बाइक से लौटते समय रामपुर मनिहारान के पास ही उसकी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ऋतिक दो भाइयों में छोटा था और उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। उसकी एक बेटी है। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक दुर्गपाल सिंह ने बताया कि हादसा रामपुर मनिहारान क्षेत्र में हुआ है।