{"_id":"6afdeb9a7c64c59d2e0027e8","slug":"crime-news-bijnor-news-c-27-1-bij1042-195879-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बच्चों में विवाद में युवक को मारपीट कर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बच्चों में विवाद में युवक को मारपीट कर किया घायल
विज्ञापन
शिवाला कलां। थाना शिवाला कलां क्षेत्र के गांव झुझैला में बच्चों के कंचे खेलने को लेकर हुए विवाद में गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि एक महिला सहित तीन लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है।
बुधवार को गांव झुझैला में कुछ युवक गोली खेल रहे थे। इसी दौरान खेल-खेल में उनके बीच कहासुनी के बाद गाली-गलौज होने लगी और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। शोर सुनकर एक महिला भी मौके पर पहुंच गई। उसने पहले युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बाद में मारपीट होते देख वह भी अपने पक्ष के युवकों के साथ हो गई। आरोप है कि इस दौरान मयंक के साथ मारपीट कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया गया। मयंक ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर गांव के ही विशाल, विवेक और चंद्रावती देवी के विरुद्ध मारपीट कर घायल करने तथा जाते समय जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। विवेचना अधिकारी हरेंद्र सिंह ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।