Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: चोरी की छह बाइकों समेत गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2026 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime news
नूरपुर। पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की छह बाइकें बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नजीबाबाद, नहटौर, धामपुर और चांदपुर थानों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी करने के बाद उनकी नंबर प्लेट बदल देते थे। इसके बाद चोरी की बाइकों को औने-पौने दामों में बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते थे।
विज्ञापन

बता दें कि 14 नवंबर को थाना नहटौर क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर नन्हेड़ा निवासी मोहम्मद कैफ दवाई लेने के लिए एक निजी अस्पताल आया था। उसने अपनी बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी कर दी थी। इसी दौरान चोरों ने उसकी बाइक चोरी कर ली थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और अस्पताल तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को बाइक चोर गिरोह के सदस्यों के बारे में अहम सुराग मिले। इसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नजीबाबाद थाना क्षेत्र के आदर्शनगर, तातारपुर लालू निवासी रवि उर्फ चच्छु और गोविंदा तथा थाना नहटौर क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा निवासी अंकित उर्फ भूचंड के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर छह चोरी की बाइक बरामद की हैं।

सीओ देश दीपक ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ रही थीं। कैमरों की फुटेज की मदद से बाइक चोर गिरोह की पहचान सामने आई पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। साथ ही बरामद बाइकों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। संबंधित धाराओं में आरोपियों पर विधिक कार्रवाई कर चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed