प्यार हुआ और जब परिवारवाले नहीं माने तो घर से भागकर शादी भी कर ली लेकिन बाद में पता चला कि जिससे शादी की है वो किन्नर है, जानिए फिर क्या हुआ।
घटना पंजाब के जालंधर की है, जहां बस्ती शेख के तेज मोहन नगर में 30 अप्रैल की रात को हुए शम्मा हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर आरोपी पति नरिंदर मोहन को दिल्ली से काबू कर लिया है। आरोपी ने शम्मा की हत्या इसलिए की, क्योंकि शादी के बाद उसे पता चला कि वह किन्नर है।
पूछताछ में नरिंदर ने बताया कि वह 2004 में गांव-गांव घूमकर कपड़ा बेचने का काम करता था। इस दौरान नंगल शामा में उसकी मुलाकात शम्मा से हुई और दोनों में प्यार हो गया।
नरिंदर ने बताया कि उन्होंने 2006 में भागकर शम्मा से शादी कर ली। शादी के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी एक किन्नर है।
5 of 9
मैरिज
- फोटो : getty images
इसके बाद वह घर को छोड़कर दिल्ली चला गया और वहां पर आटो चलाने लगा। इस बीच उसकी पत्नी शम्मा को पता चला तो वह उसके संपर्क में आ गयी और दबाव बनाने लगी।