प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी, लेकिन 'आप' से जुड़े पति को उसकी बेवफाई के बारे में पता चल गया, तो दोनों ने मिलकर कांड कर डाला। मामला सामने तो पुलिसवालों के भी होश उड़ गए।
प्रेमी से करना चाहती थी शादी, 'आप' नेता पति के सामने खुला राज, तो कर दिया कांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना पंजाब के बठिंडा की है। पिछले दिनों जिले के गांव जेठूका में हुई आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरविंदर सिंह हिंदा की हत्या कर दी गई थी। गुरूवार को बठिंडा के आईजी एम फारूकी ने प्रेस वार्ता के दौरान कातिल का पर्दाफाश किया। कातिल कोई और नहीं बल्कि हरविंदर की पत्नी किरनपाल कौर निकली।
उसने प्रेमी संदीप कुमार और अन्य तीन साथियों समेत मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किरनपाल कौर, जैमल सिंह, चमकौर सिंह और मक्खन सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी महिला का प्रेमी संदीप कुमार पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही हैं।
गुरूवार को प्रेस वार्ता के दौरान आईजी फारूकी ने बताया कि नौ और दस सितंबर की आधी रात को गांव जेठूका में जिला परिषद गिल कलां जोन के उमीदवार हरविंदर सिंह हिंदा की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने तेजी के साथ जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि आप उम्मीदवार हिंदा की पत्नी के मानसा के संदीप कुमार के साथ पिछले लंबे समय से संबंध थे। किरनपाल संदीप के साथ शादी करना चाहती थी लेकिन हिंदा उसके रास्ते में रुकावट बन रहा था।
आईजी ने बताया कि हिंदा को अपने रास्ते से हटाने के लिए किरनपाल ने संदीप के साथ योजना बनाई। उसी योजना के तहत दोनों एक तांत्रिक मक्खन राम को अपने साथ लिया। इसने चमकौर सिंह और जैमल सिंह को हिंदा की हत्या करने के लिए साथ देने के लिए पचास-पचास हजार रुपये देने का लालच दिया। आईजी ने बताया कि योजना के तहत नौ सितंबर को हिंदा की पत्नी ने पहले हिंदा को नशीली गोलियां खिलाकर बेहोश कर दिया।
बाद में अपने प्रेमी, तांत्रिक के अलावा दो अन्य साथियों के साथ मिलकर तकिए से हिंदा की मुंह बंद कर दिया और बाद में उसके सिर पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद हिंदा की पत्नी अपने बेटे के साथ ऊपर लेट गई और बाकी आरोपी फरार हो गए। आईजी ने बताया कि किरनपाल ने पुलिस को गुमराह करने के लिए प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने जांच कर मामले का खुलासा कर दिया।
आईजी ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी संदीप की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पंद्रह वर्ष का बेटा रह गया अकेला आप उम्मीदवार हिंदा का एक 15 साल का बेटा था जो अब अपने पिता की हत्या के बाद और अपनी मां के जेल जाने के बाद घर में अकेला रह गया है। आईजी फारूकी का कहना था कि पुलिस अभी मामले की ओर गहराई से जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं बेटे ने भी तो आरोपियों का साथ नहीं दिया। इस बारे में जांच चल रही है।