फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की पहली सालगिरह...पत्नी कर रही थी इंतजार, घर पहुंची पति की लाश, पढ़ें- खौफनाक वारदात

Wed, 16 Dec 2020 02:11 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 16 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
A Man murdered at Sultanpur Lodhi one day Before First Wedding Anniversary
शादी की सालगिरह से एक दिन पहले युवक की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के कपूरथला जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां सुल्तानपुर लोधी में शादी की पहली सालगिरह से एक दिन पहले युवक की हत्या कर दी गई। पत्नी चूड़ा पहने पति के आने का इंतजार कर रही थी लेकिन पति का शव घर आने पर वह बदहवास होकर गिर गई। 

A Man murdered at Sultanpur Lodhi one day Before First Wedding Anniversary
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कुछ ही पलों में खुशियों वाले घर में मातम पसर गया। सोमवार रात नौ बजे ढाबे पर खाना खाने के दौरान हुए मामूली विवाद के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रविंदर कुमार उर्फ रिक्की निवासी लल्लारियां मोहल्ला सुल्तानपुर लोधी क रूप में हुई है। युवक की मंगलवार को शादी की पहली वर्षगांठ थी और घर में जश्न की तैयारियां चल रही थीं।

A Man murdered at Sultanpur Lodhi one day Before First Wedding Anniversary
रोते-बिलखते घरवाले। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

थाना सुल्तानपुर लोधी के आईओ एसआई हरजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को रात करीब नौ बजे रविंदर कुमार उर्फ रिक्की अपने दोस्त हरकीरत सिंह के साथ कैनेडियन ढाबे पर खाना खाने गया था। वहां हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी व उसका भाई जसपाल सिंह निवासी मोहल्ला पंडोरी अपने साले ओंकार सिंह निवासी सैफलाबाद के साथ खाना खा रहा था। इन सभी के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
A Man murdered at Sultanpur Lodhi one day Before First Wedding Anniversary
रोती-बिलखती पत्नी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसआई के अनुसार रिक्की की जसपाल सिंह व उसके भाई के साथ पुरानी रंजिश थी, इस वजह से वहां विवाद शुरू हो गया। हरप्रीत व उसके साथी रविंदर से गाली गलौज करने लगे। जिस पर रविंदर अपने दोस्त के साथ ढाबे से बाहर आ गया। इतने में हरप्रीत ने अपने तीन-चार साथियों को भी बुला लिया। 

विज्ञापन
A Man murdered at Sultanpur Lodhi one day Before First Wedding Anniversary
वारदात की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विवाद इतना बढ़ गया कि तैश में आकर हरप्रीत ने रविंदर व उसके दोस्त पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई और उसका दोस्त हरकीरत जख्मी हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। मृतक रविंदर के भाई अमनदीप कुमार के बयान पर आरोपी दोनों भाइयों, उनके साले समेत तीन-चार अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश जारी है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार बरामद कर ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed