{"_id":"5fd8d656295c76535569b9eb","slug":"a-man-murdered-at-sultanpur-lodhi-one-day-before-first-wedding-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी की पहली सालगिरह...पत्नी कर रही थी इंतजार, घर पहुंची पति की लाश, पढ़ें- खौफनाक वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शादी की पहली सालगिरह...पत्नी कर रही थी इंतजार, घर पहुंची पति की लाश, पढ़ें- खौफनाक वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 16 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शादी की सालगिरह से एक दिन पहले युवक की हत्या।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब के कपूरथला जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां सुल्तानपुर लोधी में शादी की पहली सालगिरह से एक दिन पहले युवक की हत्या कर दी गई। पत्नी चूड़ा पहने पति के आने का इंतजार कर रही थी लेकिन पति का शव घर आने पर वह बदहवास होकर गिर गई।
2 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ ही पलों में खुशियों वाले घर में मातम पसर गया। सोमवार रात नौ बजे ढाबे पर खाना खाने के दौरान हुए मामूली विवाद के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रविंदर कुमार उर्फ रिक्की निवासी लल्लारियां मोहल्ला सुल्तानपुर लोधी क रूप में हुई है। युवक की मंगलवार को शादी की पहली वर्षगांठ थी और घर में जश्न की तैयारियां चल रही थीं।
3 of 5
रोते-बिलखते घरवाले।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाना सुल्तानपुर लोधी के आईओ एसआई हरजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को रात करीब नौ बजे रविंदर कुमार उर्फ रिक्की अपने दोस्त हरकीरत सिंह के साथ कैनेडियन ढाबे पर खाना खाने गया था। वहां हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी व उसका भाई जसपाल सिंह निवासी मोहल्ला पंडोरी अपने साले ओंकार सिंह निवासी सैफलाबाद के साथ खाना खा रहा था। इन सभी के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोती-बिलखती पत्नी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसआई के अनुसार रिक्की की जसपाल सिंह व उसके भाई के साथ पुरानी रंजिश थी, इस वजह से वहां विवाद शुरू हो गया। हरप्रीत व उसके साथी रविंदर से गाली गलौज करने लगे। जिस पर रविंदर अपने दोस्त के साथ ढाबे से बाहर आ गया। इतने में हरप्रीत ने अपने तीन-चार साथियों को भी बुला लिया।
विज्ञापन
5 of 5
वारदात की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विवाद इतना बढ़ गया कि तैश में आकर हरप्रीत ने रविंदर व उसके दोस्त पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई और उसका दोस्त हरकीरत जख्मी हो गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। मृतक रविंदर के भाई अमनदीप कुमार के बयान पर आरोपी दोनों भाइयों, उनके साले समेत तीन-चार अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश जारी है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार बरामद कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।