रविवार सुबह एक दर्दनाक खबर आई। दोस्त का जन्मदिन मनाने जा रहे खिलाड़ियों की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया।
2 of 9
4 killed in road mishap near Singhu border
दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे- एक पर सिंघु बॉर्डर के पास रविवार तड़के लगभग साढ़े तीन बजे एक हादसे में कार सवार चार खिलाड़ियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि वर्ल्ड चैंपियन पावर लिफ्टर सक्षम यादव की मौत इलाज के दौरान हुई। वहीं एक अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
3 of 9
4 killed in road mishap near Singhu border
हादसा कोहरा में कार तेज रफ्तार होने से हुई। कार डिवाइडर से टकरा कर अनियंत्रित हो गई और पोल से टकराते हुए पलट गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। अलीपुर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सभी खिलाड़ी हादसे में घायल होने वाले साथी का जन्मदिन मनाने के लिए सोनीपत के मुरथल ढाबे पर जा रहे थे।
4 of 9
4 killed in road mishap near Singhu border
दिल्ली के नांगलोई का रहने वाला वर्ल्ड चैंपियन पॉवर लिफ्टर सक्षम यादव (28), तिमारपुर दिल्ली की संजय बस्ती निवासी टीकम चंद उर्फ टिंकू (28), सौरभ (18), योगेश उर्फ आकाश (24), हरीश रॉय (20) और रोहित सभी रविवार तड़के तिमारपुर दिल्ली से कार में सवार होकर मुरथल ढाबे पर जाने के लिए निकले थे।
5 of 9
4 killed in road mishap near Singhu border
यह सभी पावर लिफ्टिंग के खिलाड़ी थे और रोहित का जन्मदिन मनाने के लिए मुरथल जा रहे थे। जब उनकी कार तड़के साढ़े तीन बजे सिंघु बार्डर पर पहुंची तो कोहरे और तेज गति के कारण कार डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई। उसके बाद कार की सड़क किनारे पोल से टकराकर पलट गई।