चंडीगढ़ में एक बार फिर एक शर्मसार करने वाली वारदात हुई है। क्लास खत्म कर पीजी जा रही लड़की से ऑटो में गैंगरेप हुआ है। ऑटो ड्राइवर ने पहले पेट्रोल पंप से तेल भरवाया था, जहां की CCTV फुटेज सामने आई है, देखिए
वारदात शुक्रवार रात को सेक्टर-53 में हुई। युवती सेक्टर-37 में कोचिंग सेंटर से मोहाली स्थित अपने पीजी के लिए एक ऑटो से निकली थी। प्राथमिक पूछताछ में आरोप ऑटो चालक और उसमें मौजूद दो अन्य युवकों पर है। युवती को अपना शिकार बनाने के बाद सेक्टर-53 के सुनसान एरिया में छोड़कर आरोपी गायब हो गए। युवती ने फोन से पुलिस को संपर्क किया और पुलिस ने उसे घटनास्थल से रेस्कयू किया।
वारदात से पहले ऑटो वाले ने एक पेट्रोल पंप से तेल भी डलवाया गया, लेकिन युवती को उस पंप के बारे में नहीं पता। मौके से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मूल रूप से देहरादून की रहने वाली युवती मोहाली में पीजी रहती है। वह सेक्टर-37 के कोचिंग संस्थान में पढ़ने के अलावा जॉब भी करती है।
बताया जा रहा है कि प्राइवेट जॉब के बाद वह कोचिंग सेंटर जाती है। सेंटर में उसका शुक्रवार को तीसरा दिन ही था। वह कोचिंग के बाद पीजी के लिए निकली और सेक्टर-37 में ही बस स्टॉप के पास उसने ऑटो लिया। ऑटो में चालक के अलावा दो अन्य युवक भी थे।
सूत्रों के मुताबिक युवती को रास्ते का ज्ञान नहीं था तो ऑटो चालक ने रास्ता भटका दिया और सवार अन्य लोगों ने उसे चाकू के बल पर दबोच लिया। ऑटो को सेक्टर-53 के एरिया में रोक कर उसके साथ गैंग रेप किया गया। किसी तरह लड़की पुलिस स्टेशन पहुंची और आपबीती बताई। वारदात की सूचना आला अधिकारियों तक पहुंची तो शहर में अलर्ट जारी हुआ।