{"_id":"599682fc4f1c1b7e108b4832","slug":"10-year-old-rape-survivor-delivers-baby-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 साल की लड़की ने दिया बच्ची को जन्म, रात भर रोई, चेहरा तक नहीं देखा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 साल की लड़की ने दिया बच्ची को जन्म, रात भर रोई, चेहरा तक नहीं देखा
Sat, 19 Aug 2017 04:49 PM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 19 Aug 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
10-year-old rape survivor delivers baby girl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
एक 10 साल की बच्ची को उसके मामा ने ही बार-बार अपनी हवस का शिकार बनाया। वह गर्भवती हो गई और फिर... पढ़िए झकझोर देने वाली कहानी।
2 of 9
10 साल की रेप पीड़िता मां बनी
वो मासूम सी थी। आम बच्चों की तरह उसका बचपन भी गुड़ियों-खिलौनों संग बीत रहा था। कंधे पर बस्ता टांगे बच्चों संग स्कूल जाती। लौटकर मोहल्ले में खेलने निकल जाती। दिन ढल जाता तो आकर मां के दामन में दुबक जाती। सब कुछ सामान्य चल रहा था। तभी...
3 of 9
एक दिन उसके अपने मामा की वहशी नजरें उसे लग गईं। उसने मासूम बचपन को अपनी हवस की आग में जला दिया। अबोध बच्ची को तो पता तक नहीं था कि उसका अपना मामा उसके साथ कैसा अत्याचार कर रहा है। माता पिता को सपने तक में गुमान नहीं था कि उनकी बेटी कैसी यातना से गुजर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
rape
दो जून की रोटी कमाने में व्यस्त गरीब माता पिता उसे आरोपी कुलबहादुर के पास छोड़ देते थे। कुलबहादुर ने न केवल भरोसे का कत्ल किया बल्कि रिश्तों की मर्यादा को भी तार तार कर दिया। माता पिता को जब पता चला तब तक समय हाथ से निकल चुका था।
विज्ञापन
5 of 9
rape
मामला अदालत की चौखट तक पहुंचा लेकिन डॉक्टरों ने रिपोर्ट दी कि बच्ची का अबॉर्शन नहीं हो सकता। गर्भ में हरकत होती बच्ची बेचैन हो जाती। मां से सवाल करती लेकिन मां उसे तरह तरह से बहलाने की कोशिश करती।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।