नोएडा में फर्जी कॉल सेंटरों के खिलाफ यूपी एसटीएफ की कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। एसटीएफ के एसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को भी नोएडा के दो फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारा। जिसमें कॉल सेंटर के अंदर ही कर्मी बीयर पार्टी करते पकड़े गए।
2 of 10
call center raid
- फोटो : लाल सिंह
इसमें से एक कॉल सेंटर बंद मिला। दूसरे कॉल सेंटर से एसटीएफ ने पांच लड़कियों समेत कुल 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कॉल सेंटर से भी फर्जी बीमा कंपनी के नाम पर देशभर में लोगों को ठगा जा रहा था। एसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सेक्टर-16 के एक फर्जी कॉल सेंटर पर टीम गई थी, लेकिन वहां ताला मिला। हो सकता है कि बृहस्पतिवार की कार्रवाई के बाद कंपनी बंद कर दी गई होगी।
3 of 10
call center raid
- फोटो : लाल सिंह
इसके बाद सेक्टर-27 में विनायक अस्पताल के पीछे श्रीजी कांप्लेक्स की दूसरी मंजिल पर चल रहे फर्जी कॉल सेंटर में छापा मारा गया। यहां से निठारी निवासी प्रकाश कुमार व योगेश, छलेरा में रहने वाले अर्पित और छिजारसी में रहने वाले मोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया। मोहित मूल रूप से जसनावली बुलंदशहर का रहने वाला है। अर्पित मूलरूप से ओलन्दगंज निकट गुरुद्वारा थाना लाइनपार जौनपुर का रहने वाला है।
4 of 10
call center raid
- फोटो : लाल सिंह
इसके अलावा गिरफ्तार लोगों में पांच लड़कियों समेत 13 और लोग शामिल हैं। ये कंपनी के कर्मचारी हैं, जिन्हें फर्जीवाड़े की पूरी जानकारी थी। इनके पास से छह मोबाइल फोन, तीन कंपनियों के एफएनएफ सोल्यूशन, बिओलो सर्विसेज और एके सर्विसेज के नाम के दस्तावेज व पांच बैंक खातों की जानकारी मिली है।
5 of 10
call center raid
- फोटो : लाल सिंह
साथ ही, आरोपियों के पास से 1200 रुपये और भारी मात्रा में कई बीमा कंपनियों के ग्राहकों का गोपनीय डाटा बरामद किया गया है। ये लोग भी बंद पड़ी बीमा पॉलिसी को चालू कराने, बोनस देने और मैच्योरिटी के नाम पर लोगों से अपने खातों में पैसे ट्रांसफर करा ठगी करते थे। अब तक ये लोग कितने रुपयों की और कितने लोगों से ठगी कर चुके हैं, इसकी जांच की जा रही है।