नहर में गिरी कार, मां-दो बच्चों समेत 4 की मौत
पंजाब से बड़ी हादसे की खबर है। यहां मुक्तसर जिले में कार के नहर में गिरने से दो बच्चों सहित 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले एक ही परिवार के थे। देखिए, हादसे के बाद ही तस्वीरें।
-रिपोर्ट: जगदीश जोशी, मुक्तसर
नहर में गिरी कार, मां-दो बच्चों समेत 4 की मौत
हादसा, आज मुक्तसर में जलालाबाद रोड पर स्थित गांव अटारी के पास हुआ। यहां गंग कैनाल (नहर) में एक मारूति कार जा गिरी। हादसे में मरने वालों में एक ही परिवार से महिला और उसके दो बच्चे भी शामिल हैं।
नहर में गिरी कार, मां-दो बच्चों समेत 4 की मौत
इस दर्दनाक हादसे में केवल महिला का पति व बच्चों का पिता ही बच पाया, जोकि गंभीर रूप से घायल होने के कारण अस्पताल में दाखिल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
नहर में गिरी कार, मां-दो बच्चों समेत 4 की मौत
जानकारी के अनुसार गांव अटारी निवासी पलविंदर सिंह अपनी पत्नी, दो बच्चों एवं एक अन्य व्यक्ति के साथ लेकर साथ के गांव में गए थे। लौटते समय जलालाबाद रोड पर गंग कैनाल पुल पर उनकी कार नहर में जा गिरी।
नहर में गिरी कार, मां-दो बच्चों समेत 4 की मौत
राहगीरों व खेतों में धान की बुआई कर रहे किसानों ने यह हादसा होते देखा। लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला और कार में सवार पांचों घायलों को मुक्तसर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां इनमें से 4 लोगों को मृत करार दे दिया।