आतंकी हवारा की कोर्ट में पेशी, लगे अलगाववादी नारे
मामला पंजाब के रोपड़ का है। यहां बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी और बुडै़ल जेल तोड़ने के दोषी जगतार सिंह हवारा को कड़ी सुरक्षा में जिला अदालत में पेश किया गया। हवारा को पेशी के बाद जब अदालत से बाहर लाया जा रहा था तो उसने पुलिस को उसके साथ धक्का न करने की बात कही। इसपर हवारा की डीएसपी हरबीर सिंह अठवाल के साथ तकरार हो गई। हवारा ने अलगाववादी नारे लगाने शुरू कर दिए। यह देख एक बार तो पुलिस वाले अवाक रह गए।
आतंकी हवारा की कोर्ट में पेशी, लगे अलगाववादी नारे
हवारा को सोमवार को एडिशनल सेशन जज सुनीता कुमारी की अदालत में पेश किया गया। अगली सुनवाई सात सितंबर को है। पेशी के दौरान हवारा के अदालत में दिए गए बयान पर दस्तखत भी करवाए गए। उधर हवारा के समर्थन में खड़ी उसकी बहन संदीप कौर समेत अकाली दल अमृतसर के नेताओं ने भी अदालत परिसर के बाहर अलगाव वादी नारे लगाने शुरू कर दिए।
आतंकी हवारा की कोर्ट में पेशी, लगे अलगाववादी नारे
इस बीच पुलिस हवारा को गाड़ी में लेकर चली गई। इस दौरान जगतार की बहन संदीप कौर और एक महिला पुलिस कर्मी में धक्का-मुक्की भी हुई। मौके पर अकाली दल अमृतसर के महासचिव मोहिंदरपाल सिंह, युवा नेता रनदेव सिंह देबी, सतपाल सिंह पटियाला, कुलदीप सिंह भागोवाल, फौजा सिंह धनौरी, सरबजीत सिंह सैदपुर और कुलदीप सिंह पाबली मौजूद थे।
आतंकी हवारा की कोर्ट में पेशी, लगे अलगाववादी नारे
हवारा ने अदालत में कहा कि उसे तिहाड़ जेल दिल्ली में भेजे जा रहे सभी वारंट नहीं मिलते। कई वारंट तो रास्ते में ही रह जाते हैं। पुलिस ने सुबह पांच बजे से उसे बेड़ियों में जकड़ा हुआ है जिसके कारण न तो वह कपड़े बदल सका और न ही फ्रेश हो सका। पुलिस ने उससे मिलने आए परिजनों के साथ भी धक्का-मुक्की की। हवारा ने अदालत से उसके परिजनों को उससे मिलवाने को कहा लेकिन अदालत ने इसे नामंजूर कर दिया।
आतंकी हवारा की कोर्ट में पेशी, लगे अलगाववादी नारे
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने हवारा की मुलाकात उसकी ताई सुखपाल कौर से करवाई। वहीं जगतार सिंह के वकील का कहना है कि उसे बेड़ियों में जकड़कर अदालत में पेश करना मानवीय अधिकारों का उल्लंघन है। हवारा पर सात सितंबर 1988 को रोपड़ पुलिस ने आर्म्स एक्ट और टाडा के सेक्शन 5 के तहत मामला दर्ज किया था। हवारा पर रोपड़ में ही दर्ज कत्ल के एक अन्य मामले की सुनवाई 17 सितंबर को रखी गई है। यह सुनवाई अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी।