फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: मां-बाप सवेरे ऐसे हाल में थे, देखकर चिल्लाने लगे दोनों बच्चे, बेहोश हुए

Thu, 21 Dec 2017 04:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Thu, 21 Dec 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
couple suicide in karnal village, haryana
करनाल में जोड़े ने की सुसाइड
बच्चे सवेरे उठे तो मां-बाप ऐसे हाल में मिले, देखकर वे चिल्लाने लगे और बेहोश हो गए। मामला सामने आया तो किसी को भी यकीं नहीं हुआ।
couple suicide in karnal village, haryana
करनाल में जोड़े ने की सुसाइड
घटना हरियाणा के करनाल की है। घरौंडा के गांव स्टौंडी में घरेलू कलह के कारण पति-पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ने चार चुनरी के बनाए एक ही फंदे से आत्महत्या की। पति एक छोर पर लटक गया तो दूसरे छोर पर पत्नी। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपते हुए जांच शुरू कर दी है।
couple suicide in karnal village, haryana
करनाल में जोड़े ने की सुसाइड
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक शराब का आदी था, इसको लेकर दंपति में झगड़ा रहता था। दंपति की आठ साल पहले शादी हुई थी। इकलौते बेटे राजीव के मौत के बाद दंपति की छह साल की बेटी आकांक्षा और बेटा अंशु (3) के पालन पोषण की जिम्मेदारी अब दादा-दादी, नाना-नानी पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
couple suicide in karnal village, haryana
करनाल में जोड़े ने की सुसाइड
जानकारी मुताबिक, 30 वर्षीय राजीव की शादी आठ साल पहले अंबाला के गांव बड़ौली निवासी पूजा (28) के साथ हुई थी। पति-पत्नी अभिभावकों से अलग घर में रहते थे। राजीव करनाल में एक निजी कंपनी में ड्राइवर था। परिजनों के अनुसार राजीव नशे का आदी था, इस लत के कारण पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा रहता था।
विज्ञापन
couple suicide in karnal village, haryana
करनाल में जोड़े ने की सुसाइड
बुधवार अल सुबह राजीव की छह वर्षीय बेटी आकांक्षा की आंख खुली तो मां-बाप को फंदे से लटका देख शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्ची की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी राजीव के घर की ओर दौड़े और दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन गेट अंदर से बंद होने के कारण परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो दंपति एक ही फंदे से लटके हुए मिले।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed