फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें हरियाणा का जनता कर्फ्यू, बाजार बंद, सड़कें खाली, लेकिन शराब के ठेके गुलजार

Sun, 22 Mar 2020 12:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 22 Mar 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Covid-19: effect of Janta Curfew Today in Haryana, Updates in Hindi
- फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर पूरे हरियाणा ने जनता कर्फ्यू का साथ दिया। प्रदेश के सभी जिलों में लोग घरों में दुबके हुए हैं। सड़कें सूनी हैं। पार्क भी खाली नजर आ रहे हैं। हालांकि कई जिलों में शराब के ठेके जरूर खुले नजर आए। आइए तस्वीरें में देखें हरियाणा में कैसा रहा जनता कर्फ्यू का असर...

Coronavirus Covid-19: effect of Janta Curfew Today in Haryana, Updates in Hindi
सूना दिखा पानीपत

जनता कर्फ्यू का हिसार वासियों ने संपूर्ण समर्थन करते हुए रविवार को दुकानें, मार्केट, मॉल, बाजार, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पूरी तरह से बंद कर रखे हैं। जरूरी सेवाएं दूध, खाद्य सामग्री मेडिकल स्टोर आदि की कुछ दुकानें ही खुली है। बाकी सभी जगह बंद का व्यापक असर देखा गया। बाजार बिल्कुल बंद हैं और सड़कें भी सुनसान है।

Coronavirus Covid-19: effect of Janta Curfew Today in Haryana, Updates in Hindi
प्राचीन श्री काली माता मंदिर भी खाली।

बस स्टैंड से एक भी बस रवाना नहीं हुई। वहीं रेलवे स्टेशन खाली है और किसी रेलगाड़ी का आवागमन नहीं हुआ है।भिवानी में भी जनता कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही लोग अपने घरों के अंदर नजरबंद दिखे तो सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। गलियों के अंदर बच्चे क्रिकेट खेलते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Covid-19: effect of Janta Curfew Today in Haryana, Updates in Hindi

लोग अपने घरों में टीवी से चिपके रहे और पल पल की अपडेट लेते रहे। सब्जी मंडी भी बंद है। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर पूरी तरह से सन्नाटा दिखा। सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइज किए जाने का भी काम जारी है।सिरसा के भी लोग कोरोना के खिलाफ इस जंग में एकजुट है। पूरे शहर में बंद जैसे हालात हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Covid-19: effect of Janta Curfew Today in Haryana, Updates in Hindi
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हमेशा गुलजार रहने वाले बाजार सूने पड़े हैं। वहीं सिरसा के ही रानियां में कुछ युवक क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान भाजपा नेताओं ने उन्हें क्रिकेट न खेलने की अपील की और घर जाने के लिए कहा इसी बात को लेकर बच्चों के परिजन लाठी-डंडे लेकर आ गए और दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत करवाया परिजनों का आरोप है कि भाजपा नेता ने उनके बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किया। भाजपा नेता ने कहा कि उन्होंने तो बच्चों को घर में जाने की अपील की थी। पानीपत, यमुनानगर और फतेहाबाद में शराब की दुकानें खुली रही। इन दुकानों पर लोगों की भीड़ भी नजर आई हालांकि कैमरा देखते ही लोग इधर-उधर हो गए। पानीपत में पुलिस ने जाकर शराब की दुकानें बद करवाईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed