मेहनत का फल मिला तो चहक उठे चेहरे...
सेक्टर 36 स्थित एमसीएम डीएवी गर्ल्स कॉलेज में 42वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाब यूनिवर्सिटी के वीसी अरूण ग्रोवर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
मेहनत का फल मिला तो चहक उठे चेहरे...
दीक्षांत समारोह में ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर 945 छात्राओं को डिग्री से नवाजा गया।
मेहनत का फल मिला तो चहक उठे चेहरे...
प्रिंसिपल डॉ. पुनीत बेदी ने सालाना रिपोर्ट में कालेज छात्राओं की नेशनल और इंटरनेशनल स्तर की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मेहनत का फल मिला तो चहक उठे चेहरे...
गुनीत कौर खन्ना को पंजाब यूनिवर्सिटी की वार्षिक परीक्षाओं में एमए सोशोलॉजी में टॉप करने पर रोल ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। गुनीत को कालेज के सबसे बड़े मेहर चंद महाजन अवार्ड से भी नवाजा गया।
मेहनत का फल मिला तो चहक उठे चेहरे...
बीए ऑनर्स में पीयू में टॉप करने वाली मनिका आहुजा को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। आंचल (साइकोलॉजी), स्वाति वर्मा (इकोनॉमिक्स), चिनार ठाकुर (पालिटिकल साइंस), पूजा बंसल (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) और अनुपमा मेनन (सोशोलॉजी) को भी पीयू परीक्षाओं में अव्वल आने पर सम्मानित किया गया।