{"_id":"63047b2c1756f23acb34ad20","slug":"controversial-statements-by-bjp-leader-sonali-phogat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनाली फोगाट: इतिहास में नाम दर्ज करवाने की थी ख्वाहिश... चर्चा में थे ये पांच बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनाली फोगाट: इतिहास में नाम दर्ज करवाने की थी ख्वाहिश... चर्चा में थे ये पांच बयान
Tue, 23 Aug 2022 03:10 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 23 Aug 2022 03:10 PM IST
विज्ञापन
सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonaliphogatbjp
भाजपा नेता और सोशल मीडिया स्टार सोनाली फोगाट इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाना चाहती थीं। वे अक्सर इस तरह के बयान भी देती थीं। जून 2020 में उन्होंने अपशब्द कहने पर हिसार मार्केट कमेटी के सचिव को पुलिस की मौजूदगी में थप्पड़ जड़ दिया था और फिर सैंडल से पिटाई कर दी थी। इसके बाद वे विरोधियों के निशाने पर आ गई थीं। जानिए सोनाली फोगाट के पांच बयान... जिनसे चर्चा में आई टिक टॉक स्टार
Trending Videos
सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonaliphogatbjp
जून 2022 में सोनाली ने आदमपुर हलका के काजला मंडल के अंतर्गत आने वाले 21 गांवों के कार्यकर्ताओं की बैठक गांव चिकनवास में बुलाई। इसमें बिना नाम लिए कुलदीप बिश्नोई पर हमला बोलते हुए सोनाली ने कहा कि इतिहास याद करेगा कि कोई आई थी। घुटने टिकवा दिए कि उसे आना ही पड़ा, कोई जगह हीं नहीं बची। सामना करने की हिम्मत नहीं है। हिम्मत है तो डटे रहिए मैं तैयार हूं, आज चुनाव करा कर देख लो जीत किसकी होगी।
सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonaliphogatbjp
सोनाली ने कहा था कि तुम गिराने में लगे थे, तुमने सोचा ही नहीं, मैं गिरा तो मसला बनके खड़ा हो जाऊंगा। मुझको चलने दो, अकेला है अभी मेरा सफर, रास्ता रोका गया तो काफिला हो जाऊंगा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonaliphogatbjp
हरियाणा में अपनी बात की सुनवाई पर सोनाली फौगाट ने कहा था कि जब वह कोई बात करती हैं तो उसकी बात ऊपर तक सुनी जाती है। जब तक प्रदेश में भाजपा की सरकार है, कोई भी उनका काम करने से मना नहीं कर सकता है, चाहे कोई भी विधायक पार्टी में शामिल हो।
विज्ञापन
सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonaliphogatbjp
कुलदीप बिश्नोई के लिए सोनाली फोगाट ने कहा था कि जब शेरनी दो कदम पीछे हट जाए तो इसका मतलब ये नहीं वो डर गई।