{"_id":"58e889164f1c1b82575b70d5","slug":"constable-demanding-bribe-video-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिसवालों के हाल देखिए, हत्या आरोपी के परिजनों से ही मांगने लगे 'खर्चा-पानी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसवालों के हाल देखिए, हत्या आरोपी के परिजनों से ही मांगने लगे 'खर्चा-पानी'
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Sun, 09 Apr 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
एएसआई, हवलदार मांग रहे थे खार्चा-पानी, वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
एक बार फिर खाकी को एक एएसआई और हवलदार ने शर्मसार कर दिया। हत्या के आरोपी के घर पहुंचे तो परिजनों से खर्चा-पानी मांगने लगे जिसका वीडियो वायरल हो गया है।
एएसआई, हवलदार मांग रहे थे खार्चा-पानी, वीडियो वायरल
दरअसल मामला हरियाणा के पानीपत का है, जहां पुलिस को इस बार एक एएसआई और हवलदार ने शर्मसार कर दिया। दोनों का पैसे मांगते हुए एक वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि दोनों हत्या के मामले में एक सजायाफ्ता कैदी की पैरोल के लिए शिनाख्त करने गए थे। इस दौरान उन्होंने परिजनों से खर्चा-पानी मांगा।
एएसआई, हवलदार मांग रहे थे खार्चा-पानी, वीडियो वायरल
पीड़ित लोग इसकी शिकायत लेकर शुक्रवार को एसपी के पास पहुंचे, लेकिन वे नहीं मिले। इसके बाद परिजनों ने एसपी रीडर से शिकायत की है। परिजन एएसआई के रिश्वत मांगने की सीडी लेकर भी आए थे। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एएसआई, हवलदार मांग रहे थे खार्चा-पानी, वीडियो वायरल
गांव सुताना निवासी प्रदीप ने बताया कि उसका भाई संदीप उर्फ लीला हत्या के एक केस में उम्रकैद की सजा काट रहा है। 28 अप्रैल 2017 को उसकी सजा के पांच साल पूरे हो जाएंगे। उसके भाई ने पैरोल के लिए अर्जी लगाई थी। इसकी तस्दीक करने के लिए असंध रोड नहर नाका चौकी से एएसआई वीरेंद्र सिंह और एक हेड कांस्टेबल बाइक से आठ मार्च 2017 को उनके घर पहुंचे। आरोप है कि पूछताछ के बाद एएसआई ने खर्चा-पानी मांगा।
विज्ञापन
एएसआई, हवलदार मांग रहे थे खार्चा-पानी, वीडियो वायरल
इस पर प्रदीप ने कहा कि यह आपका काम है, इसके लिए पैसे क्यों दें। इस पर एएसआई बिगड़ गया और उसका नाम पूछकर दोनों लौट गए। प्रदीप ने बताया कि 27 मार्च 2017 को दोनों दोबारा उनके घर पहुंचे। घर पर उनके पिता और बीमार मां थीं। आरोप है कि एएसआई वीरेंद्र ने उसके माता-पिता के साथ अभद्रता की और प्रदीप को देख लेने की धमकी दी। पुलिस कर्मचारी ने उन्हें थाने में आने के लिए भी कहा। प्रदीप का आरोप है कि उसकी मां संतोष देवी थायराइड और बीपी की मरीज हैं। एएसआई के धमकी देने से उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई।