राजनीति के दिग्गज डा. बलराम जाखड़ से जुड़ी 9 खास बातें
पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री व लोकसभा स्पीकर और मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल डा. बलराम जाखड़ आज भले ही हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनके राजनीति में दिए योगदान को नकारा नहीं जा सकता। उनके जीवन और राजनीतिक कैरियर से जुड़ी 9 खास बातें।
राजनीति के दिग्गज डा. बलराम जाखड़ से जुड़ी 9 खास बातें
कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता डा. बलराम जाखड़ का जन्म 23 अगस्त, 1923 को तत्कालीन फिरोजपुर, वर्तमान में फाजिल्का जिले के गांव पंचकोसी में हुआ। वह जाखड़ वंश के जाट परिवार में पैदा हुए थे। उनके पिता का नाम चौधरी राजाराम जाखड़ और मां का नाम पातोदेवी जाखड़ था।
राजनीति के दिग्गज डा. बलराम जाखड़ से जुड़ी 9 खास बातें
बलराम जाखड़ ने 1945 में फोरमैन क्रिश्चियन कॉलेज, लाहौर (अब पाकिस्तान) से संस्कृत में डिग्री प्राप्त की। इसके अलावा उन्हें अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू और पंजाबी भाषा का भी अच्छा ज्ञान था। साल 1972 में विधानसभा में चयनित होने के साथ बलराम जाखड़ के राजनैतिक जीवन की शुरूआत हुई।
राजनीति के दिग्गज डा. बलराम जाखड़ से जुड़ी 9 खास बातें
बलराम जाखड़ ने राजस्थान के जिले के सीकर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का लोकसभा में प्रतिनिधित्व किया और सन 1980 से 10 साल तक लोकसभा अध्यक्ष रहे। 1977 में आपात्काल के कारण देश भर में व्याप्त कांग्रेस विरोधी लहर के बावजूद पुन: विधायक चुने गए थे और उन्हें नेता प्रतिपक्ष का पद मिला।
राजनीति के दिग्गज डा. बलराम जाखड़ से जुड़ी 9 खास बातें
1977 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से डा. बलराम जाखड़ चुनाव मैदान में उतरे और जेएनपी पार्टी के प्रत्याशी चौ. सत्यदेव को भारी मतों से पराजित किया। इसके बाद 1980 में लोकसभा चुनाव में डा. बलराम जाखड़ ने अकाली प्रत्याशी इकबाल सिंह को करीब एक लाख 94 हजार मतों से पराजित किया था।