फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम बोले, लालबत्ती वाली कार नहीं; विधायक ने कहा- मैं तो बैठूंगा, बड़ी मुश्किल से मिली है

Wed, 22 Mar 2017 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Mar 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
Congress mla refuse to withdrawal lalbatti car, punjab news
राणा गुरजीत ने लालबत्ती हटाने से किया इनकार - फोटो : Demo Pic
चुनाव जीतते ही सीएम ने कहा कि हम लालबत्ती वाली कार में नहीं बैठेंगे। तो उनके ही एक विधायक ने देखिए क्या जवाब दिया...
Congress mla refuse to withdrawal lalbatti car, punjab news
राणा गुरजीत ने लालबत्ती हटाने से किया इनकार - फोटो : File Photo
पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार की ओर से वीआईपी कल्चर खत्म करने का ऐलान किए जाने के अगले दिन ही बड़ा झटका लगा है। कैप्टन की सरकार में सिंचाई और बिजली मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने अपनी सरकारी गाड़ी से लाल बत्ती हटाने से इनकार कर दिया है।
Congress mla refuse to withdrawal lalbatti car, punjab news
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनकी कैबिनेट के अधिकांश मंत्रियों ने अपने सरकारी वाहनों से लाल बत्ती हटा दी थी, लेकिन कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह की राय इस मामले में अपनी सरकार के फैसले से बिल्कुल अलग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Congress mla refuse to withdrawal lalbatti car, punjab news
rana gurjeet singh - फोटो : amar ujala
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने यह कहते हुए अपनी गाड़ी से लाल बत्ती हटाने से इनकार कर दिया, ‘‘मैं तो लाल बत्ती वाली कार में बैठूंगा। बड़ी मुश्किल से मिली है। घुटने रगड़कर यह मौका मिला है।’’ इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया, ‘‘मेरे लिए ही नहीं, सिक्योरिटी का क्या करोगे? किसी मंत्री को कुछ हो जाए तो आप क्या करोगे?’’
विज्ञापन
Congress mla refuse to withdrawal lalbatti car, punjab news
Punjab Cabinate meeting - फोटो : अमर उजाला
राणा गुरजीत सिंह के इस बयान से यह साफ हो गया कि वीआईपी कल्चर खत्म करने की कैप्टन की मुहिम पूरी तरह प्रभावी नहीं हो सकेगी। हालांकि, राणा गुरजीत सिंह के इस बयान को आधार बनाकर जब पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा से पूछा गया कि क्या वे लाल बत्ती वाली कार ही चाहेंगे, तो उन्होंने साफ इनकार करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी गाड़ी से लाल बत्ती हटवा दी है। राणा गुरजीत सिंह के बयान के बारे में बाजवा ने कहा कि यह उनका अपना नजरिया है, मैं तो लाल बत्ती हटा चुका हूं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed