नवजोत सिद्धू की जिंदादिली और उनकी जिंदगी के बारे में जानते हैं। क्या कभी उनका घर देखा है, जो बेहद आलीशान और खूबसूरत है। देखिए तस्वीरों में।
सिद्धू 49 हजार 500 वर्ग फीट में 25 करोड़ की लागत से बने घर में रहते हैं। मई 2014 में अमृतसर के इस नए घर में गृह प्रवेश तो किया गया, लेकिन उस वक्त सिद्धू फैमिली यहां शिफ्ट नहीं हुई थी। करीब एक साल बाद जुलाई 2015 में फैमिली इस घर में शिफ्ट हुई।
इस आलीशान घर में स्विमिंग पूल, जिम और स्पा जैसी लग्जरी सुविधाएं हैं। खास बात है, यहां स्थापित किया गया शिवलिंग। बताया जाता है कि इस शिवलिंग को सिंगापुर से मंगवाया गया। इसकी कीमत करीब ढाई करोड़ है। इस घर को बनने में करीब तीन साल लगे।
शिवलिंग की स्थापना के लिए अलग-अलग जगहों से पंडितों को भी बुलाया गया था। घर में बने मंदिर में इसके साथ ही माता गायत्री, भगवान गणेश और दूसरे भगवानों की कीमती मूर्तियां भी लगाई गई हैं। एक दूसरे कमरे में श्री गुरुग्रंथ साहिब रखे गए हैं।
सिद्धू के इस आलीशान घर में जिम और स्वीमिंग पूल, स्पा जैसी लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं। पर्यावरण प्रेमी सिद्धू ने घर के गार्डन के चारों ओर 100 से 600 साल पुराने पेड़ लगाए गए हैं। इन पेड़ों को गोवा, चेन्नई, बेंगलुरु से मंगवाया गया था।