आपको विचलित न कर दें, हादसे की ये तस्वीरें
पंचकूला से रोपड़ जा रही हरियाणा रोडवेज की एक बस कार को टक्कर मारने के बाद अटावा चौक को तोड़ते हुए उसके ऊपर चढ़ गई। हादसे में कार चालक और मोटरसाइकिल बाल बाल बचा लेकिन बस में सवार एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए।
आपको विचलित न कर दें, हादसे की ये तस्वीरें
हादसा शाम साढ़े 4 बजे हुआ, लेकिन इसके बाद करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। यात्रियों का कहना है कि चालक को झपकी आ गई थी जबकि चालक ने पुलिस को बताया कि ब्रेक फेल हो गई थी।
आपको विचलित न कर दें, हादसे की ये तस्वीरें
हादसे में घायल महिला। हादसे की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर तृप्ता मौके पर पहुंचे। सेक्टर-36 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको विचलित न कर दें, हादसे की ये तस्वीरें
घायलों में बस चालक के अलावा कपूरथला निवासी दंपति अमरजीत कौर और कुलदीप सिंह (दोनों पंजाब पुलिस में कांस्टेबल), सरिता, रोशन, पंचकूला निवासी तनमय, अभयपुर निवासी परशुराम चौहान और अजीत सिंह भी शामिल हैं।
आपको विचलित न कर दें, हादसे की ये तस्वीरें
पुलिस और यात्रियों के अनुसार हरियाणा रोडवेज की बस ने सेक्टर-17 बस स्टैंड और सेक्टर-22 बस स्टाप से सवारियां उठाई थीं और वह सेक्टर-43 बस स्टैंड पर जा रही थी।