PICS: संगीनों के साए में गैंगस्टर की अनोखी शादी
हत्याकांड-लूटपाट के कई मामलों में दोषी
गैंगस्टर सुरेंद्र पहलवान ने हाईकोर्ट के आदेशानुसार पुलिस
सुरक्षा के बीच नेहरू गार्डन स्थित शिव मंदिर में कैथल निवासी
मनजीत कौर से शादी कर ली।
PICS: संगीनों के साए में गैंगस्टर की अनोखी शादी
हाईकोर्ट के आदेश के बाद शादी समारोह के दौरान मंदिर में सुबह से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया। शादी के फेरे लेने के बाद सुरेंद्र पहलवान और उसकी पत्नी ने लघु सचिवालय में डीसी कोर्ट में हाजिरी लगाई।
PICS: संगीनों के साए में गैंगस्टर की अनोखी शादी
शादी के बाद पुलिस दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच लघु सचिवालय स्थित डीसी कोर्ट पहुंची। जहां डीसी के सामने दोनों की हाजिरी लगी परिजनों की गवाही के बाद दोनों का विवाह आधिकारिक रूप से पंजीकृत हुआ।
PICS: संगीनों के साए में गैंगस्टर की अनोखी शादी
विवाह पंजीकरण के बाद पुलिस सुरेंद्र को लेकर अंबाला रवाना हो गई। जहां रास्ते में पानी पीने के लिए रुकते समय उसके परिजनों ने गाड़ी में बैठे-बैठे ही शादी आवश्यक रस्में पूरी कीं।
PICS: संगीनों के साए में गैंगस्टर की अनोखी शादी
व्यापारी हत्याकांड और लूटपाट के कई मामलों में दोषी और जेल में बंद गैंगस्टर सुरेंद्र पहलवान पर सरकार की ओर से 50 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया था।