फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

म्यूजिक और डांस के धमाल संग मनाया क्रिसमस, 5 क्लिक पर देखें मनमोहक तस्वीरें

Wed, 26 Dec 2018 01:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Dec 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Christmas celebrated with music and dance in Chandigarh
क्रिसमस

मौज, मस्ती और म्यूजिक। क्रिसमस के मौके पर मंगलवार को ट्राइसिटी के डिस्को क्लब में यही माहौल रहा। चंडीगढ़ के ज्यादातर डिस्कोथेक क्रिसमस पर व्यस्त रहे। दोपहर 12 बजे के बाद डिस्को में रौनक शुरू हो गई और यह नजारा रात 12 बजे तक चला। चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित डिस्को क्लब हों या सेक्टर-26 और सेक्टर-7 के क्लब, क्रिसमस पर सभी एकदम फुल रहे। 

chandigarh, Christmas celebrated with music and dance in Chandigarh
क्रिसमस

ज्यादातर डिस्को में प्राइवेट पार्टी का ही आयोजन किया गया था। कुछ डिस्को में रेट्रो पार्टी हुई तो कई डिस्को ने क्रिसमस के लिए खास डीजे को बुलाया था। चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया के एक क्लब के मालिक अमित अग्रवाल ने बताया कि क्लब में क्रिसमस के लिए पहले से ही बुकिंग हो चुकी थी। चंडीगढ़ में पंद्रह डिस्कोथेक हैं जबकि मोहाली और पंचकूला में मिलाकर औसतन बीस क्लब हैं। 

chandigarh, Christmas celebrated with music and dance in Chandigarh
क्रिसमस

ज्यादा युवा चंडीगढ़ के डिस्को में ही डांस और मस्ती करते नजर आए। चंडीगढ़ के डीजे सूर्या ने बताया कि क्रिसमस पर डिस्को में होने वाली पार्टियों में बॉलीवुड म्यूजिक का प्रयोग किया गया। चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित एक डिस्को मालिक ने बताया कि क्रिमसस पर ज्यादा यूथ ने अपने ग्रुप बनाए थे और उन्होंने डिस्को में तीन घंटे का समय लिया। इसमें उन्होंने अपनी पसंद के ट्रैक ही लगवाए।

ट्राइसिटी में खूब सजे क्रिसमस ट्री
ट्राइसिटी में क्रिसमस ट्री खूब सजाए गए। चंडीगढ़ के एक मॉल में सबसे बड़ा क्रिसमस ट्री तैयार किया गया वहीं दूसरी ओर मोहाली के एक मॉल में पैंतालिस फिट का क्रिसमस ट्री बनाया गया। इसके साथ ही कई स्थानों पर किड्स कंपीटिशन का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh, Christmas celebrated with music and dance in Chandigarh
क्रिसमस

सांता क्लॉज भी बांटते रहे टाफियां
चंडीगढ़ के कई डिस्को में सांता क्लॉज बने युवा कैंडी और कुकीज बांटते रहे। चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित डिस्को में तो बाहर भी गेस्ट को अटेंड करने वालों में सांता क्लाज का रूप रखे युवा थे। ऐसा ही हाल सेक्टर-26 स्थित डिस्को में भी रहा।

विज्ञापन
chandigarh, Christmas celebrated with music and dance in Chandigarh
क्रिसमस

स़ड़कों पर भी सांता की धूमधाम
चंडीगढ़ की सड़कों पर भी सांता क्लाज की धूम रही। लाइट प्वाइंट पर सामान सेल करने वालों में से ज्यादातर सांता क्लाज के वस्त्र पहने युवा थे। कई महिलाएं भी सर पर लाल रंग की कैप लगाए यहां सामान बेच रहीं थीं।

अभी तो पार्टी शुरू हुई है...
चंडीगढ़ के डिस्को में पार्टी करने आए युवाओं ने कहा कि अभी तो पार्टी शुरू हुई है। असली धमाल तो न्यू ईयर पर होगा। सेक्टर-24 के रहने वाले रमनप्रीत सिंह ने कहा कि न्यू ईयर की जो पार्टी होगी, उसमें धमाल होगा। सेक्टर-22 के रहने वाले गुरप्रीत सिंह ने कहा कि न्यू ईयर पार्टी का नजारा एकदम अलग होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed