कॉमेडी शोज पर 'चाणक्य' मनोज जोशी की तीखी टिप्पणी
बेहद लोकप्रिय सीरियल अशोका के चाणक्य फेम मनोश जोशी ने कॉमेडी शोज पर तीखी टिप्पणी की। एक सवाल के जवाब में उन्होंने ऐसा कहा। रिपोर्टः दीपक शाही, चंडीगढ़
कॉमेडी शोज पर 'चाणक्य' मनोज जोशी की तीखी टिप्पणी
उन्होंने कहा कि आजकल के कॉमेडी शो में छिछोरापन होता है। मुझे छिछोरा और भद्दा कॉमेडी करना बिल्कुल पसंद नहीं है। मुझे कॉमेडी वहीं पसंद है जिसका कोई मायने हो। मैं कॉमेडी शो में तब नजर आऊंगा, जब साफ सुथरी कॉमेडी होगी।
कॉमेडी शोज पर 'चाणक्य' मनोज जोशी की तीखी टिप्पणी
मनोज जोशी चंडीगढ़ में सेक्टर 18 स्थित टैगोर थियेटर में 'चाणक्या' नाटक का मंचन करने आए थे। वे पिछले 25 सालों से इसका मंचन करते आ रहे हैं। यहां पत्रकारों से सीधी बातचीत में उन्होंने कुछ खास बातें बताईं। उनसे पूछे गए कुछ सवाल और जवाब इस तरह हैं-
कॉमेडी शोज पर 'चाणक्य' मनोज जोशी की तीखी टिप्पणी
सवाल: फिल्मों में आपको कॉमेडी रोल में ही देख गया है, ऐसा क्यों?
जवाब: अगर फिल्मों की बात करें तो मुझे फिल्मों में कॉमेडी रोल ही मिले हैं और दर्शक भी मुझे इसी रोल में पसंद करते हैं। कॉमेडी एक गंभीर विषय है। जिस कलाकार को उसकी डेप्थ का पता होगा वहीं इस रोल को समझ सकता है।
कॉमेडी शोज पर 'चाणक्य' मनोज जोशी की तीखी टिप्पणी
सवाल: एक्टिंग से आपके जीवन में क्या बदलाव आया?
जवाब: किसी भी किरदार का आप जितनी बार प्रयोग करते हैं उसमें उतना ही बदलाव आता है। हर प्रयोग के नए अर्थ मिलते हैं। चाणक्या नाटक मैं पिछले 25 सालों से कर रहा हूं। हर प्रयोग ने नई सीख मिली है और अभिनय दमदार होता गया।