रिलायंस जियो ने तो सिर्फ कुछ महीनों के लिए फ्री इंटरनेट और कॉलिंग दिया था, लेकिन आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने बहुत बड़ा एलान किया है।
2 of 12
नौजवानों के लिए कांग्रेस का बड़ा एलान
अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों को देखते हुए पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा एलान किया है। कैप्टन ने घोषणा की कि सत्ता में आने पर वह पंजाब के पचास लाख नौजवानों को स्मार्ट फोन देंगे।
3 of 12
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
कैप्टन ने कहा कि पंजाब में करीब पचास लाख 18-35 साल के नौजवान हैं। सत्ता में आने पर वह इन सभी को स्मार्ट फोन मुफ्त देंगे। इसमें एक साल केलिए कॉलिंग और डाटा भी मुफ्त होगा।
4 of 12
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : File Photo
पहले साल तीस लाख युवाओं को फोन मिलेंगे, उसके बाद हर साल दस-दस लाख युवाओं को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। सरकार बनने के सौ दिन के अंदर फोन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
5 of 12
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : File Photo
कैप्टन ने कहा कि इस पर तीन सौ से चार सौ करोड़ रुपये प्रति वर्ष खर्च आएगा, जोकि बजट के .1 प्रतिशत से भी कम है। बजट में ही इसका प्रावधान किया जाएगा। फोन लेने के लिए युवाओं को कैप्टन समार्ट कनेक्ट डॉट कॉम पर तीस नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा।