फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश की इस 'किन्नर' छात्रा के साथ डिनर करना चाहते हैं कनाडाई PM, 5 कारण

Wed, 21 Feb 2018 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 Feb 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
Canadian PM Justin Trudeau Invited Transgender Student Dhananjay Singh Chauhan for Dinner
धनंजय सिंह चौहान
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो परिवार के साथ भारत आए हैं और वे देश की इस 'किन्नर' छात्रा के साथ डिनर करना चाहते हैं, जानिए आखिर क्यों?
Canadian PM Justin Trudeau Invited Transgender Student Dhananjay Singh Chauhan for Dinner
किन्नर स्टूडेंट धनंजय
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ह्यूमन राइट विभाग में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही ट्रांसजेंडर धनंजय चौहान मंगलमुखी को कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के दिल्ली में होने वाले रात्रिभोज का न्योता मिला है। मंगलमुखी को 22 फरवरी के डिनर के लिए भारत से कनाडा के लिए हाई कमिश्नर नादिर पटेल ने आमंत्रित किया है।
Canadian PM Justin Trudeau Invited Transgender Student Dhananjay Singh Chauhan for Dinner
धनंजय सिंह चौहान
धनंजय चौहान मंगलमुखी एलजीबीटी कम्युनिटी के अधिकारों के लिए काम कर रही हैं और पंजाब यूनिवर्सिटी की पहली ट्रांसजेंडर स्टूडेंट हैं। वे कनाडा एंबेसी के साथ संयुक्त रूप से पिछले छह साल से ट्रांसजेंडर परेड प्राइड का आयोजन भी कर रही हैं। इसके अलावा यूटी वेलफेयर बोर्ड ऑफ ट्रांसजेंडर में भी वे सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Canadian PM Justin Trudeau Invited Transgender Student Dhananjay Singh Chauhan for Dinner
धनंजय सिंह चौहान
इसी के चलते उन्हें दिल्ली में कनाडा दूतावास पर डिनर के आयोजन का भागीदार बनने के लिए बुलाया गया है। धनंजय लगातार अपने समुदाय के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही हैं। वह खुद तो पढ़ाई कर ही रही हैं, साथ में उन्होंने चार अन्य ट्रांसजेंडरों को भी पीयू में दाखिला दिलवाने में मदद की।
विज्ञापन
Canadian PM Justin Trudeau Invited Transgender Student Dhananjay Singh Chauhan for Dinner
धनंजय सिंह चौहान
उन्होंने संबंधित समुदाय के स्टूडेंट्स की फीस माफ करवाने में भी मदद की। पीयू में नवंबर 2017 में स्टूडेंट सेंटर पर ट्रांसजेंडर्स के लिए टॉयलेट बना था और इसका श्रेय भी उन्हें ही जाता है। धनंजय ने लगातार इसे लेकर प्रयास किए थे। पीयू देश की पहली यूनिवर्सिटी है, जहां ट्रांसजेंडर के लिए अलग से टॉयलेट बना हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed