फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सात समंदर पार किसान आंदोलन की गूंज, कनाडा के नेता बोले- सलाम के हकदार अन्नदाता

Sun, 29 Nov 2020 03:32 PM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 29 Nov 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Canada MP came in favor of farmers
कनाडा के भारतीय मूल के सांसद। - फोटो : फाइल फोटो

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में डटे पंजाब के किसानों के हक में सात समंदर पार से भी आवाज बुलंद हो रही है। कनाडा में तमाम राजनीतिक दल किसानों के मुद्दे पर एक मंच पर आ गए हैं। कनाडा के भारतवंशी नेताओं का कहना है कि पंजाब के किसान सलाम के हकदार है और उनको अपने हक के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से नहीं रोकना चाहिए। कनाडा में तमाम नेताओं ने इस मुद्दे पर ट्वीट किए।  

Canada MP came in favor of farmers
सुख धालीवाल। - फोटो : फाइल फोटो
वैंकुवर से सांसद सुख धालीवाल का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन किसान का हक है। खासकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में किसानों को यह अधिकार है। वह निजी तौर पर किसानों को लेकर काफी परेशान हैं।
 
Canada MP came in favor of farmers
रचना सिंह। - फोटो : @RachnaSinghNDP
ब्रिटिश कोलंबिया की विधायक रचना सिंह का कहना है कि किसानों के साथ जिस तरह से व्यवहार किया गया है, उससे वह काफी आहत हुई हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Canada MP came in favor of farmers
रुबी सहोता। - फोटो : @rubysahotalib
कनाडा के ब्रैंप्टन नार्थ से सांसद रूबी सहोता ने पंजाब के किसानों पर पानी की बौछार की तस्वीरों को ट्वीटर पर शेयर करते हुए लिखा कि यह फोटो दिल दहला देने वाली हैं। 
 
विज्ञापन
Canada MP came in favor of farmers
सोनिया सिद्धू। - फोटो : @SoniaLiberal
ब्रैंप्टन साउथ से सांसद सोनिया सिद्धू का कहना है कि उनके संसदीय क्षेत्र के लोगों ने ऐसी तस्वीरें भेजी हैं, जिसमें किसानों को जबरन रोकने के लिए पानी की बौछार व आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इन तस्वीरों को देखकर काफी दर्द महसूस हुआ। भारत सरकार को किसानों के साथ मामला बैठकर शांतिपूर्ण तरीके से निपटाना चाहिए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed