{"_id":"5fc215f08ebc3e9bb925ada1","slug":"chandigarh-news-in-hindi-nagar-kirtan-in-chandigarh-see-the-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में निकाला गया भव्य नगर कीर्तन, जगह-जगह हुआ स्वागत, तस्वीरों में देखें- गतका के करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में निकाला गया भव्य नगर कीर्तन, जगह-जगह हुआ स्वागत, तस्वीरों में देखें- गतका के करतब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में नगर कीर्तन आयोजित किया गया। यह नगर कीर्तन सेक्टर 19 के गुरुद्वारा साहब से शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर सेक्टर-15 के गुरुद्वारा साहिब में संपूर्ण होगा।
2 of 9
- फोटो : अमर उजाला
यह नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में और पांच प्यारों की अगुवाई में शुरू हुआ।बड़ी संख्या में संगत नगर कीर्तन में साथ साथ चल रही है। पालकी साहिब को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। स्त्री सत्संग सभा कीर्तन करते चल रही हैं।
3 of 9
Nagar Kirtan
- फोटो : अमर उजाला
पालकी साहिब के रस्से अपने हाथों से खींचने की संगत में होड़ मची रही। जगह-जगह पर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत हुआ। एक थाल सजाकर विभिन्न प्रकार की मिठाइयां फल व अन्य खाने-पीने की चीजें संगत में बांटीं गईं। गतका के करतब दिखाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर 19 स्थित गुरुद्वारा साहिब के प्रधान तेजिंदर पाल सिंह ने बताया कि कोरोना को ध्यान में रखकर सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है। सैनिटाइजर का भी प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : अमर उजाला
मनीमाजरा में भी निकाला गया नगर कीर्तन
मनीमाजरा में भी गुरु पर्व के अवसर पर नगर कीर्तन निकाला गया। यह नगर कीर्तन मनीमाजरा गुरुद्वारा से शुरू होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए पुणे गुरुद्वारा में संपन्न हुआ। इस मौके पर चंडीगढ़ के उपमहापौर जगतार सिंह जग्गा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह फल एवं दूध की छबील लगाकर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।