फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Haryana MLA Geeta Bhukkal tying Rakhi to Haryana former CM Bhupinder Hooda for 27 years

राजनीति से परे 27 साल का भाई-बहन का रिश्ता: विधायक गीता भुक्कल ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को बांधी राखी

Fri, 28 Aug 2026 12:46 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 28 Aug 2026 12:46 PM IST
सार

गीता भुक्कल ने कहा कि मेरे लिए यह सिर्फ राखी बांधने की रस्म नहीं, बल्कि 27 साल से चले आ रहे भाई-बहन के रिश्ते को निभाने का अवसर है। इन वर्षों में एक भी बार ऐसा नहीं हुआ, जब राखी बांधने का यह क्रम टूटा हो।

विज्ञापन
Haryana MLA Geeta Bhukkal tying Rakhi to Haryana former CM Bhupinder Hooda for 27 years
भूपेंद्र हुड्डा को राखी बांधतीं गीता भुक्कल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व शिक्षा मंत्री और विधायक गीता भुक्कल 27 साल से पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को राखी बांध रही हैं।
विज्ञापन


वे कहती हैं कि रक्षा बंधन पर आज मेरे लिए राजनीति से अलग एक भावनात्मक दिन रहा। मैंने चंडीगढ़ स्थित आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लगातार 27वीं बार राखी बांधी। राजनीति में आने के समय से ही हुड्डा मेरे लिए बड़े भाई की तरह रहे हैं और हर कदम पर उनका मार्गदर्शन मिला है। 



मेरे लिए यह सिर्फ राखी बांधने की रस्म नहीं, बल्कि 27 साल से चले आ रहे भाई-बहन के रिश्ते को निभाने का अवसर है। इन वर्षों में एक भी बार ऐसा नहीं हुआ, जब राखी बांधने का यह क्रम टूटा हो।
विज्ञापन


मुझे एक घटना आज भी याद है। एक बार किसी वजह से मुझे राखी बांधने में देरी हो गई थी। मैं अगले दिन उनके आवास पर पहुंची। मुझे देखते ही हुड्डा साहब ने मुस्कुराते हुए पूछा- “गीता, मेरी राखी कहां है?” मैं पहले से ही राखी बांधने की तैयारी करके पहुंची थी। उनके इतना पूछते ही मेरे सहयोगी ने राखी की थाली सामने ला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस रिश्ते में राजनीति कभी आड़े नहीं आई। मेरे लिए हुड्डा साहब हमेशा बड़े भाई और मार्गदर्शक रहे हैं। हर रक्षा बंधन पर राखी बांधते हुए यही कामना रहती है कि यह स्नेह और विश्वास हमेशा बना रहे।


वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राखी बंधवाने के बाद गीता भुक्कल के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि गीता भुक्कल में हमेशा छोटी बहन होने का धर्म निभाया है। वहीं वर्ष 2012 में भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री थे और गीता भुक्कल शिक्षा मंत्री थीं। तब हुड्डा झज्जर राखी बधवाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed