शहीद को मुखाग्नि देते बोला 12 साल का बेटा, 'मेरे पापा मेरे हीरो'
दिल्ली प्लेन क्रैश में शहीद हुए को-पायलट राजेश श्योराण की अंतिम विदाई में हजारों लोगों की आंखें नम थीं। पिता के पार्थिव शरीर को 12 वर्षीय बेटे प्रद्युम्न ने मुखाग्नि दी। तस्वीरें।
शहीद को मुखाग्नि देते बोला 12 साल का बेटा, 'मेरे पापा मेरे हीरो'
इस बीच पिता को सलामी देते हुए बेटे ने जब कहा, पापा आप हमेशा मेरे हीरों रहेंगे तो वहां मौजूद अधिकारी और जन प्रतिनिधि भी अपने आंसुओं को न रोक सके। शहीद पायल को पैतृक गांव बारवास के शहीद स्मारक परिसर में राजकीय और सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
शहीद को मुखाग्नि देते बोला 12 साल का बेटा, 'मेरे पापा मेरे हीरो'
शहीद राजेश श्योराण के पार्थिव शरीर के इंतजार में सुबह से ही बारवास गांव में हजारों लोगों की भीड़ जमा थी। शहीद पायलट का शव शाम 4:20 बजे सेना की गाड़ी से गांव लाया गया और शाम छह बजे अंतिम संस्कार किया गया। इस बीच एसएसबी और हरियाणा पुलिस की टुकड़ी ने मातमी धुन बजाई और सशस्त्र सलामी दी गई।

शहीद पायलट की पत्नी सीमा ने बताया कि उन्होंने हजारों लोगों की जान बचाई है। वे बहादुर और जिंदादिल इंसान थे। सीमा ने बताया कि अर्धसैनिक बलों में शहीद होने वालों के आश्रितों के लिए आरक्षण का प्रावधान नहीं है। मैंने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भी अनुरोध किया है कि हमारे बच्चों को आरक्षण मिलना चाहिए। मंत्री ने हमें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।