फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BSF जवान तेज बहादुर की मौत की वायरल फोटो का नया सच आया सामने, देखिए

Sun, 26 Mar 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Sun, 26 Mar 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
BSF Personnel Tej Bahadur Yadav death fake photo Viral on Social Media from pakistan
tej bahadur - फोटो : social media
'रोटी की जंग' छेड़ने वाले बीएसएफ के जवान तेज बहादुर की मौत की वायरल हो रही तस्वीर का एक और नया सच सामने आया है, जो काफी चौंकाने वाला है।
BSF Personnel Tej Bahadur Yadav death fake photo Viral on Social Media from pakistan
तेज बहादुर की मौत की वायरल हो रही तस्वीर
सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो की बीएसएफ ने जांच कराई तो पता चला कि यह तस्वीर फर्जी प्रोपेगेंडा का हिस्सा है और सीमापार से संचालित हो रहा है। यह तस्वीर पाकिस्तान से पोस्ट की गई है। पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर यह बताया जा रहा है कि भारत में बॉर्डर पर खाने की शिकायत करने वाले जवान तेज बहादुर की मौत हो चुकी है।
BSF Personnel Tej Bahadur Yadav death fake photo Viral on Social Media from pakistan
बीएसएफ जवान तेजबहादुर यादव
बुधवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई। 'कनाडा दे पंजाबी' नामक फेसबुक पेज पर यह तस्वीर अपलोड की गई। यह एक मृत जवान की तस्वीर है। इस तस्वीर के साथ पंजाबी में कुछ लाइनें लिखीं गई- भारत में कोई भी अपनी जुबान नहीं खोलेगा। इन्होंने हमारे फौजी भाई को मरवा दिया। वाहेगुरु उसकी आत्मा को शांति दे। अपना फर्ज समझ कर इसे ज़्यादा से शेयर करें, ताकि मीडिया तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
BSF Personnel Tej Bahadur Yadav death fake photo Viral on Social Media from pakistan
बीएसएफ का जवान तेज बहादुर यादव
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है यह तस्वीर तेजबहादुर की बताई जा रही है। इस तस्वीर ने देश भर में तहलका मचा दिया है, जबकि सच तो कुछ और ही निकला। जब इस बारे में तेज बहादुर की पत्नी शर्मिला से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें भी जब इस फोटो का पता लगा तो परिवार सकते में आ गया। उसके बाद फोन पर तेज बहादुर से बात करने पर ही उनकी जान में जान आई।
 
विज्ञापन
BSF Personnel Tej Bahadur Yadav death fake photo Viral on Social Media from pakistan
तेज बहादुर
शर्मिला ने कहा कि वायरल हो रही तस्वीर उनके पति की नहीं है। फोटो देखने के बाद उनसे बात हुई है, वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। यह तस्वीर एक अफवाह है और जिस किसी ने भी यह काम किया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। बीएसएफ ने सफाई देते हुए कहा कि तेज बहादुर यादव ठीक है और जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में तैनात हैं। वायरल हो रही फोटो तेजबहादुर की नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed