Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The ED has filed a money laundering complaint against Krishnu Sharda in a PMLA court.

Chandigarh News: ईडी ने कृष्णु शारदा के खिलाफ पीएमएलए कोर्ट में दाखिल की मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत

Tue, 17 Nov 2026 02:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
The ED has filed a money laundering complaint against Krishnu Sharda in a PMLA court.
चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने निलंबित पंजाब पुलिस डीआईजी एचएस भुल्लर के बिचौलिया कृष्णु शारदा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शिकायत दर्ज की है। यह शिकायत विशेष पीएमएलए अदालत में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 की धारा 44(1)(बी) के तहत पेश की गई है। ईडी ने आरोपी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध से संबंधित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

16 नवंबर 2026 को विशेष पीएमएलए अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई। ईडी के सरकारी वकील एचपीएस वर्मा और सहायक निदेशक कनुज सेहरा सुनवाई के दौरान मौजूद रहे। ईडी ने पीएमएलए की धारा 3 के तहत परिभाषित और धारा 4 के तहत दंडनीय मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध के संबंध में अभियोजन शिकायत दाखिल की। अदालत ने शिकायत की जांच के लिए संबंधित अहलमद को निर्देश दिए। अहलमद को शिकायत और दस्तावेज की जांच कर अपनी रिपोर्ट पेश करनी होगी। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई की तारीख 20 नवंबर 2026 तय की है।
विज्ञापन

26 लाख रुपये की नकदी की कुर्की
ईडी ने सुनवाई के दौरान अदालत में एक और आवेदन दाखिल किया। इस आवेदन के माध्यम से 26 लाख रुपये की नकदी की अस्थायी कुर्की की जानकारी दी गई। यह नकदी पहले से ही चंडीगढ़ की सीबीआई अदालत की हिरासत में है। ईडी ने इस अस्थायी कुर्की से संबंधित जानकारी विशेष पीएमएलए अदालत के संज्ञान में लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed